Gulabi fitkari ke fayde आयुर्वेद में फिटकरी के अनेकों फायदे बताए गए हैं। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग कुछ घरों में आफ्टर शेव की तरह किया जाता है। कुछ घरों में पानी साफ करने के लिए होता है।
Table of Contents
सभी घरों में फिटकरी का उपयोग कई वर्षों से होता आ रहा है। बहुत से घरों में इसका उपयोग आफ्टर शेव की तरह होता है।
वहीं दूसरी ओर इसका उपयोग पानी साफ करने के लिए करते हैं। आयुर्वेद में इसके अनेकों फायदों के बारे में बताया गया है।
आयुर्वेद में फिटकरी के अनेकों फायदे हैं। इसके कुछ फायदे नीचे निम्न प्रकार हैं-
यदि आपको किसी प्रकार की खुली चोट लग गई है, और उस चोट से खून निकले जा रहा हो।
तो पानी में फिटकरी डालकर घाव को अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से खून बंद हो जाएगा।
गुम चोट में भी फिटकरी बहुत ही फायदेमंद है। यह गुम चोट की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक है।
आजकल के खानपान में पर्यावरण के कारण चेहरे पर झुर्रियां हो जाती हैं। झुरिया से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का प्रयोग करें।
फिटकरी के टुकड़ों को पानी में गिरा कर के चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। कुछ समय के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जोकि दांत के दर्द और मुंह की बदबू को दूर करते हैं। फिटकरी मुंह के लिए प्राकृतिक औषधि के रूप में हैं। यह मसूड़ों की सूजन को भी कम करती है।
दांत में दर्द होने पर गुनगुने पानी मे फिटकरी डालकर उस पानी से कुल्ला कर लें।
अगर आप खांसी से परेशान हैं, तो फिटकरी का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद है।
फिटकरी का चूर्ण बनाकर शहद के साथ चाटें। इसे चाटने से खांसी में बहुत आराम मिलता है।
कभी-कभी गंदगी के कारण सिर में जुएं हो जाती हैं। इसके लिए फिटकरी बहुत फायदेमंद होती है।
फिटकरी के पानी से बालों को धोएं। इससे सिर की गंदगी साफ हो जाती है। इससे जुएं भी मर जाती है।
फिटकरी का इस्तेमाल योनि इन्फेक्शन के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
प्रतिदिन फिटकरी के पानी से योनि की सफाई करें। इससे इंफेक्शन बहुत जल्दी दूर हो जाता है।
पानी की घुलनशील अशुद्धि को दूर करने के लिए फिटकरी लाभकारी है। फिटकरी के एंटीबैक्टीरियल गुण पानी को शुद्ध करते हैं।
पानी में थोड़ी सी फिटकरी डाल दें। इससे घुलनशील अशुद्धि नीचे बैठ जाती हैं, और पानी सुधर जाता है।
वैसे तो गुलाबी फिटकरी से कोई नुकसान नहीं होता है। यदि आप इस दवा का उपयोग करते समय कोई असामान्य लक्षण देखते हैं। तो आप अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें।
यह भी पढ़ें
Giloy ke fayde | Giloy Benefits in Hindi गिलोय के लाभ
gulabi fitkari ke fayde के बारे में हमने लगभग सभी जानकारी आपके साथ शेयर कर दी है।
अगर आपके मन में अभी भी कोई गुलाबी फिटकरी से संबंधित सवाल है। या आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं। तो आप निसंकोच कमेंट करके पूछ सकते हैं।
यह भी पढ़ें
Panderm Plus Cream Uses in Hindi – पेंडर्म प्लस क्रीम की जानकारी
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.