Herbal medicine

Benefits Of Nigella In Hindi|कलौंजी के फायदें इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Nigella In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कलौंजी से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा कलौंजी के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

सबसे पहले तो हम ये जान लेते है की ये कलौंजी है क्या ? चलिए सबसे पहले हम आपको इसकी जानकारी देंगे की कलौंजी है क्या और इसके क्या कया फायदे हैं।

1. What Is Nigella In Hindi:–(कलौंजी क्या है इन हिन्दी )

कलौंजी एक तरह का बीज है इसे अंग्रेजी में Nigella Sativa कहते हैं। भारत के लगभग हर किचन में मिलने वाले कलौंजी में मौजूद शरीर की हर समस्या से समाधान में कारगर है। कलौंजी जीरे की तरह होती हैं। कलौंजी काले रंग के छोटी आकार के बीज होते हैं। इसलिए इन्हे कला जीरा भी कहा जाता है। कलौंजी में इतने सारे गुण होते हैं कि इसे स्वर्ग से आई जड़ी बूटी या हबा-अल-बरख (पवित्र बीज) या चमत्कारी बीज माना जा सकता है।

कलौंजी का इस्तेमाल आमतौर पर अचार,मठरी, पूरी आदि बनाने में किया जाता है। इतना ही नहीं कई व्यंजनों में भी कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता देते हैं कि कलौंजी में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम व जिंक जैसे पौषक तत्त्व पाए जाते है जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं।

2.Benefits Of Nigella In Hindi:– (कलौंजी के फायदें इन हिन्दी )

चलिए तो आइए जानते है बिना देरी किए हुए की कलौंजी खाने से हमें क्या क्या फायदे मिलते हैं इसको खाने से हमारे शरीर में क्या फायदे हो सकते है:–

1. वजन घटाने में मददगार होती हैं कलौंजी :–

अगर आप लोग मोटापे से परेशान हैं तो आप सभी को कलौंजी का इस्तेमाल करना चाहिए। कलौंजी के तेल को शहद और गर्म पानी में मिलाकर सेवन करने से धीरे धीरे आपके चर्बी कम होने लगेगी यह आपके फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।

2. थायराइड की समस्या में फायदेमंद होती है कलौंजी :–

थायराइड एक एंडोक्राइन ग्लैंड है, जिसे हार्मोन बनती और छोड़ती है। यह मोटाब्लिजम को प्रबंधित करने में मदद करती है। ऐसे में जब यह ठीक से काम नहीं करता है तो यह हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म का कारण बनती हैं। वहीं कलौंजी को डाइट में शामिल करने से थायराइड पेशेंट को काफी राहत मिलती है।

3. स्किन में मददगार होती है कलौंजी :–

स्किन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए कलौंजी के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। एंटीबैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल, एंटीफंगल और एंटी-पैरासाइट गुण होते हैं, जो आपको इन त्वचा संबंधी समस्या संबंधी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। यह मुंहासे, सोरायसिस के लक्षणों को सुधारने और था तक की विटिलिगो घावों को कम करने में भी मदद करता है।

Related Post

4. बालों की समस्या को दूर करती है कलौंजी :–

बाल झड़ने की समस्या से परेशान हो तो कलौंजी और नींबू को एक साथ उपयोग करने से बालों में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है। इसके लिए आपको 1/2 नींबू के रस में 2 चम्मच कलौंजी का तेल मिला ले तथा बालों की जड़ों पर अच्छे से मसाज करें और थोड़ी देर बाद शैंपू से धो लें। कुछ समय बाद बालों की झड़ने की समस्या ठीक होने लगेगी।

5. ब्लड शुगर लेवल के लिए फायदेमंद होती है कलौंजी :–

अनियमित ब्लज शुगर लेवल खतरनाक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो कलौंजी उन्हें नियंत्रण में रखने में मदद कर सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि डाइट में सैटिवा बीजों को शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में काफी मिल सकती है।

6. कैंसर के खतरे को कम करती है कलौंजी :–

कलौंजी एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, यह कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने में मदद करता है। खाली पेट कलौंजी का सेवन स्तन और फेफड़ों के कैंसर से बचाव करता है।

3. How To Consume Nigella Seeds:– (कैसे करे कलौंजी का सेवन इन हिन्दी )

तो चलिए दोस्तों अब जानते हैं कलौंजी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हमें पता होना चाहिए की कलौंजी का सेवन कैसे किया जाता है :–

  • कलौंजी आप कई तरीके से खा सकते है..
  • इसका सबसे पहला तरीका था कि आप एक चुटकी कलौंजी के बीज को बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
  • एक गर्म गिलास पानी में कलौंजी पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें।
  • इसमें एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस निचोड़ लें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
  • कलौंजी के कुछ बीज ले इसे गर्म पानी के साथ निगल ले।
  • एक गिलास पानी में 8 से 10 कलौंजी के बीज डालकर रात भर के लिए छोड़ दे।
  • सुबह पानी को छानकर खाली पेट पानी पी लें।

4. Side Effects Of Nigella In Hindi:– ( कलौंजी के नुकसान इन हिन्दी )

दोस्तों अभी तक हमनें आपको कलौंजी क्या है इसके क्या फायदे कैसे इसका सेवन किया जाता है सबकी पूरी जानकारी दी। इस बातों के अलावा हमें यह भी पता होना चाहिए की कलौंजी के नुकसान भी क्या क्या हो सकते है।

तो चलिए जान लेते है कलौंजी से होने वाले नुकसानों के बारे में :–

  • यदि कलौंजी का इस्तेमाल सामान्य से अधिक मात्रा में किया जा रहा है तो इससे स्वस्थ संबंधी समस्या हो सकती है।
  • पेट में दर्द।
  • सीने में दर्द।
  • जी मचलना।
  • कुछ लोगों को कलौंजी से एलर्जी भी हो सकती है।
  • यदि आप इसका सेवन पहली बार करने जा रहे है तो डॉक्टर से इसके बारे में बाते करें।

ये थी कलौंजी की जानकारी जो हमनें आपको इस लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Nigella In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.