Herbal medicine

Shilajit ke fayde|शिलाजीत के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Shilajit ke fayde दोस्तों तो चलिए आज जानते है शिलाजीत से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा शिलाजीत के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

आज इस लेख में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे इसके क्या क्या फायदे मिलते हैं इसके उपयोग के बारे में और नुकसानों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की यह शिलाजीत हैं क्या ?

1. What Is Shilajit In Hindi:– (शिलाजीत क्या है इन हिन्दी )

शिलाजीत को भारतीय आयुर्वेदिक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में सबसे महत्वपूर्ण पदार्थों में से एक माना जाता है। इसका नाम भारत में बहुत प्रचलित है। शिलाजीत एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका नाम भारत में बहुत प्रचलित है। शिलाजीत मोटे काले भूरे रंग का खनिज तारकोल है। जो हिमालय पर्वत की दरारो से गर्मियों में तापमान बढ़ने पर बाहर निकलता है। शिलाजीत सदियों पुराने, विघटित पौधों से बना है जो कि विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों का शक्तिशाली स्रोत हैं।

शिलाजीत में ह्यूमिन्स, ह्यूमिक एसिड और फुल्विक एसिड होता है। फुल्विक एसिड प्रमुख संघटक है जो शिलाजीत के न्यूट्रास्युटिकल घटकों का 60 से 80% हिस्सा है। शिलाजीत में मौजूद अन्य संघटक हैं फैटी एसिड, रेज़िन, एल्ब्यूमिन, पॉलीफेनोल्स, फेनोलिक लिपिड, ट्राइटरपीन, स्टेरोल्स, एरोमैटिक कार्बोक्सिलिक एसिड, क्यूमैरिन्स, लेटेक्स, गम और अमीनो एसिड। शिलाजीत में चांदी, कॉपर, ज़िंक और आयरन सहित 84 से ज़्यादा मिनरल होते हैं। यूं तो शिलाजित के फायदे बहुत सारे है लेकिन सबसे अधिक उपयोगी पुरुषों की मर्दानगी और सेक्स करने की क्षमता को बढ़ने के लिए होता है। इसके अलावा शिलाजीत सभी प्रकार के मानसिक और शारीरिक तनाव से बचाने में मदद करता है।

2. Benefits Of Shilajit In Hindi:– ( शिलाजीत के फायदे इन हिन्दी )

चलिए अब जानते हैं शिलाजीत से होने वाले फायदों के बारे में। शिलाजीत खाने से हमें क्या क्या फायदे हो सकते है चलिए इसकी जनकारी हम आपको देते हैं :–

1. मर्दों की सेक्स पॉवर को बूस्ट करने में मदद करता है शिलाजीत Shilajit ke fayde :–

शिलाजीत खाने के तो वैसे बहुत सारे फायदे हैं लेकिन मर्दों के लिए ये वरदान साबित होता है। शिलाजीत टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बूस्ट होते हैं जो मर्दों में सेक्स पावर को बढ़ाते हैं। एक छोटा चम्मच का सेवन करने से आपकी सेक्सुअल परफॉरमेंस अच्छी होती है। इसके अलावा शिलाजीत का लाभ दूध में मिलाकर पीने से भी होता है। इससे मर्दों का स्पर्म काउंट बहुत तेजी से बढ़ता है।

2. ब्रेन पावर को बूस्ट करता है शिलाजीत Shilajit ke fayde :–

शिलाजीत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कंपाउंड आपके मस्तिष्क की कार्यशक्ति में सुधार करते हैं। शिलाजीत उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है इस प्रकार यह आपके ब्रेन को लंबे समय तक जवान रखता है। शिलाजीत के घटक अल्जाइमर जैसी संज्ञानात्मक समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

3. मासपेशियों की थकान के लिए शिलाजीत Shilajit ke fayde :–

शिलाजीत का सप्लीमेंट लेने से थकान से संबंधित मेटाबॉलिक गतिविधियों को बढ़ाकर और मासपेशियों की ताक़त को बढ़ाकर कसरत से बेहतर परिणाम पाने में मदद मिल सकती है। एक क्लिनिक अध्ययन में शिलाजीत के साथ सप्लीमेंट लेने से थका देने वाले काम के बाद मांसपेशियों की शक्ति बनाए रखने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। हालांकि, मांसपेशियों की थकान के लिए शिलाजीत के लाभों को साबित करने के लिए अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।

Related Post

4. हार्मोन और इम्यूनिटी सिस्टम को नियंत्रित करता है Benefits Of Shilajit In Hindi :–

शिलाजीत का एक और महत्वपूर्ण कार्य यह है कि यह विभिन्न शरीर प्रणालियों को नियंत्रित करता है जैसे की आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली और हार्मोन का संतुलन।

5. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है शिलाजीत Shilajit ke fayde :–

शिलाजीत को हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर कारीगर माना जाता है। शिलाजीत में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन के स्तर को बढ़ाता है। यह आपके दिल के लिए बेहत लाभदायक होता है। इसके अलावा ह्यूमिक एसिड ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है।

6. मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है शिलाजीत Shilajit ke fayde :–

यदि आप भरी भोजन करते हैं तो अक्सर आप दोगनी कैलोरी का उपभोग करते हैं। स्वास्थ चायपचय बनाए रखने के लिए आपको पाचक फाइबर का सेवन करना चाहिए। शिलाजीत में पाचक फाइबर होता है जो आपके शरीर को विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आपके मूड में सुधार करता है और आपको अधिक ऊर्जा देता है।

3. How To Use Shilajit In Hindi:– ( शिलाजीत का उपयोग कैसे करें इन हिन्दी )

चलिए अब हम इसके उपयोग करने और खाने के तरीके के बारे में किस तरह आप शिलाजीत को उपयोग कर सकते है :–

  • आप शिलाजीत का पाउडर भी ले सकते है इसका कैप्सूल का भी उपयोग कर सकते है।
  • आप शिलाजीत के पाउडर को दूध के साथ ले सकते है।
  • आमतौर पर आप दिन में शिलाजीत के 2 कैप्सूल आप ले सकते है।
  • शिलाजीत के कैप्सूलस का सेवन आपको खाना खाने के बाद ही करना चाइए।
  • शिलाजीत खाने का सबसे अच्छा समय रात को सोने से पहले होता है।
  • आपको प्रति दिन 300 से 500 मिलीग्राम शिलाजीत खाना चाहिए।
  • एक सामान्य तरीका यह है कि शिलाजीत की थोड़ी मात्रा को पानी या दूध में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
  • अगर आपने हाल ही में शिलाजीत लेना शुरू किया है, तो इसे बहुत कम मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

4. Side Effects Of Shilajit In Hindi:– ( शिलाजीत के नुकसान इन हिन्दी )

आइए अब जानते है शिलाजीत से होने वाले नुकसानों के बारे में फायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार अगर शिलाजीत के फायदे है तो इसके नुकसान भी हो सकते है। इसलिए नीचे हम आपको शिलाजीत के नुकसानों के बारे में बता रहे हैं:–

  • किसी भी चीज का अधिक से ज्यादा सेवन करने से आपको साइड इफेक्ट्स हो सकते है इसलिए सीमित मात्रा में इसका प्रयोग करें।
  • शिलाजीत खाने से आपको पैरो में जलन का एहसास हो सकता है।
  • हाथ और पैरो में अधिक गर्मी महसूस होना।
  • पेशाब में वृद्धि या कमी हो सकती है।
  • कारण मदहोशी का अहसास हो सकता है।2 कुछ मामलों में पाया गया कि शिलाजीत वाले आयुर्वेदिक उत्पादों का सेवन करने से लीड पॉइज़निंग हो सकती है।
  • गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान इसके सुरक्षित उपयोग से संबंधित पर्याप्त डेटा की कमी के कारण गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को शिलाजीत के उपयोग से बचना चाहिए।
  • शिलाजीत के कैपसूल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह थी शिलाजीत से रिलेटेड जानकारी जो हमनें आपको इस लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Shilajit In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.