Herbal medicine

Benefits Of Moringa In Hindi|मोरिंगा के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Moringa In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है मोरिंगा से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा मोरिंगा बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

आज इस लेख में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे इसके क्या क्या फायदे मिलते हैं इसके उपयोग के बारे में और नुकसानों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की यह मोरिंगा है क्या ?

1. What Is Moringa In Hindi:– (मोरिंगा क्या है इन हिन्दी )

मोरिंगा एक पौधा है। मोरिंगा को सहजन,सुजना, मुनगा आदि नामों और अंग्रेजी में Moringa या Drumstick tree (ड्रमस्टिक) भी कहा जाता है जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के क्षेत्र में मिलता है। यह उष्ण कटिबंध में भी उगाया जाता है। औषधी या दवाई बनाने के लिए इसके पेड़ के पत्ते, छाल और फूल, बीज और जड़ सभी चीजों का उपयोग किया जाता है।

मोरिंगा बीजों का तेल का उपयोग खाद्य पदार्थों इत्र और बालों की देख भाल करने वाले उत्पादों में और मशीन लुब्रिकेंट के रूप में भी किया जाता है। पोषक तत्व से भरपूर होने के कारण मोरिंगा सब्जी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसकी पत्तियों से तैयार पाउडर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मोरिंगा या सहजन के पेड़ की सूखी हुई पत्तियों में विटामिन और मिनरल्स काफी मात्रा में होता है।

2. Benefits Of Moringa In Hindi:– (मोरिंगा के फायदे इन हिन्दी )

चलिए दोस्तों जानते हैं की मोरिंगा खाने से हमें क्या क्या फायदे मिलते हैं :–

1. मोरिंगा सूजन को कम करता है:–

मोरिंगा शरीर के सूजन को कम करने में मददगार होता है। मोरिंगा की पत्तियों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट सूजन को कम करके में मदद करते हैं। गठिया, एक्जिमा, सोरायसिस, और मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी ऑटोइम्यून स्थितियों के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। कई बार दर्द वाली जगह पर आप मोरिंगा के पत्तों को पीसकर इस्तेमाल भी कर सकते है।

2. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है मोरिंगा :–

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग यौगिक से भरपूर मोरिंगा ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन के प्रभाव को कम करता है। ये शरीर में एंजिग लक्षणों को कम करता है और झुरियों से बचाता है। इसके अलावा ये बालों को सफेद होने से बचाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल गुण आपकी त्वचा और बालों को बूस्ट करते हैं। यह ब्रेकआउट और मुंहासों को प्रबंधित करते हैं और स्कैल्प इंफेक्शन से बचाते हैं। ये जहां बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं वहीं, रूसी से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है।

3. थायराइड वाले व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है मोरिंगा :–

Related Post

इपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म दोनों में मोरिंगा बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप थायराइड की दवा ले रहे हैं तो हमेशा अपने स्तर को ट्रैक करें। दरअसल मोरिंगा थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है और इसके कम या ज्यादा होने से रोकता है।

4. दमा या अस्थमा के लिए फायदेमंद होता है मोरिंगा :–

शुरुआती शोध से पता चलता है कि कि 3 सप्ताह तक रोजाना 3 ग्राम मोरिंगा लेने से अस्थमा के लक्षणों की गंभीरता कम हो जाती है। हल्के से मध्यम अस्थमा वाले वयस्कों में फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है।

5. पेट खराब होने पर फायदेमंद होता है मोरिंगा :–

पेट खराब होने पर मोरिंगा की चाय पेट को ठीक करने और इसके काम काज को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही आप मोरिगा को उबाल कर उसका सेवन कर सकते है। ये पेट को स्वस्थ रखता है और पर के किड़ो को मरता है। इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट दर्द को ठीक करता है और इसका एंटी बैक्टीरियल गुण पेट के कीड़ों को मारता है। इस तरह पेट खराब होने पर फायदेमंद है।

3. Others Benefits Of Moringa In Hindi:– (मोरिंगा के अन्य फायदे इन हिन्दी )

  • हिमोग्लोबिन के स्तर को सुधारता है , जिससे एनीमिया ठीक होता है।
  • ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
  • लिवर और किडनी को डिटॉक्स करता है।
  • वजन घटाने में मदद करता है।
  • मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।
  • सहजन खून साफ करने के साथ चरम रोग को भी दूर करता है।
  • सहजन नई माताओं में दूध के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है।
  • स्ट्रेस, एंग्जायटी और मूड स्विंग्स को कम करता है।
  • शरीर में विटामिंस और मिनरल्स की कमी को दूर करता है।

4. How To Use Moringa In Hindi:– ( मोरिंगा का उपयोग कैसे करें इन हिन्दी )

चलिए दोस्तों अब जानते हैं की मोरिंगा का उपयोग कैसे किया जाता है :–

  • मोरिंगा प्लांट के सभी हिस्से फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसकी पत्तियां सब गुणकारी होती है।
  • आप मोरिंगा की फ्रेश पत्तियों को खाना बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • मोरिंगा पत्तों को छाया में सुखाकर पाउडर बना लें और फिर इसका इस्तेमाल आप चाय और चटनी के लिए कर सकते है।
  • सहजन की पत्तियों को उबालकर आप काढ़ा बना सकते है।
  • इसे सूप, जूस और करी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसकी फलियों का सूप और सब्जी बना सकती हैं।
  • ड्रमस्टिक्स का सूप, अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।
  • मोरिंगा के 1 टी स्पून पाउडर को रोटी, चीला, स्मूदी, दाल या पानी एनर्जी ड्रिंक्स में मिला सकती हैं।

5. Side Effects Of Moringa In Hindi:– (मोरिंगा के नुकसान इन हिन्दी )

आइए अब जानते है मोरिंगा से होने वाले नुकसानों के बारे में। फायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार अगर मोरिंगा के फायदे है तो इसके नुकसान भी हो सकते है। इसलिए नीचे हम आपको मोरिंगा के नुकसानों के बारे में बता रहे हैं:–

  • मोरिंगा को सही मात्रा में न खाए जाने पर पेट में दर्द , गैस, दस्त और हार्टबर्न जैसी समस्या हो सकती है।
  • मोरिंगा की तासीर गर्म होती है।
  • मोरिंगा की तासीर गर्म होने के कारण एसिडिटी, ब्लीडिंग, पाइल्स, पीरियड्स, मुहांसों वाले लोगों को गर्मियों में इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मोरिंगा से बचना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद कुछ चीजे बच्चों के लिए अच्छी नहीं होती है।
  • इसके बीज के अर्क से बचना चाहिए क्योंकि वे इम्यून सेल्स टॉक्सिन पैदा करते हैं।

यह थी मोरिंगा से सम्बन्धित जानकारी जो हमनें आपको इस पूरे लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Moringa In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

आगे भी पढ़ें :

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.