Herbal medicine

Benefits Of Meditation In Hindi|मेडिटेशन के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Meditation In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है मेडिटेशन से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा मेडिटेशन बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

आज इस लेख में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे इसके क्या क्या फायदे मिलते हैं इसके उपयोग के बारे में और नुकसानों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की यह मेडिटेशन है क्या ?

1. What Is Meditation In Hindi:– (मेडिटेशन क्या है इन हिन्दी )

आज के समय में तनाव से हर कोई जूंझ रहा है। फिर चाहें आप बच्चों की पढ़ाई का स्ट्रेस हो या फिर बड़ो के ऑफिस परिवार का। इस टेंशन से बचने के लिए कुछ समय रिलैक्स करना अच्छा है। कुछ लोग गाने सुन के,डांस कर के या टीवी देख के बहुत से चीजों को और भी जिससे वे खुद को रिलेक्स फील करवाते हैं। अब हम मेडिटेशन की बात करते हैं। मेडिटेशन से कैसे आप खुद को रिलेक्स फील करते हैं। योगशास्त्र में मेडिटेशन को बहुआयामी अभ्यास के तौर पर जाना जाता है, जिसका रोजाना अभ्यास आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में विशेष लाभदायक होता है। आमतौर पर मेडिटेशन को सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य लाभ के लिए बताया जाता है लेकिन पर विशेषज्ञों के मुताबिक इसका अभ्यास शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी कारगर साबित हो सकता है।

मन को शांत रखने के साथ चिंता, तनाव और अवसाद के लक्षणों को कम करने में ध्यान योग को बेहद कारगर उपाय माना जाता है। वहीं यह नींद विकार, ब्लड प्रेशर और कई तरह की अन्य शारीरिक समस्याओं में भी लाभदायक हो सकता है। ध्यान यानी मेडिटेशन एक क्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने मन को चेतना की एक विशेष अवस्था में लाने का प्रयास करता है। कई धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं में प्राचीन काल से ही ध्यान के अभ्यास किया जा रहा है। अगर इसका अभ्यास रोज़ किया जाए, तो इससे आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है और आप स्वस्थ महसूस करते हैं।

2. Benefits Of Meditation In Hindi:– (मेडिटेशन के फायदे इन हिन्दी )

अभी तक हमनें आपको मेडिटेशन की जानकारी दी की मेडिटेशन होता क्या है। चलिए अब जानते हैं की मेडिटेशन करने से हमें क्या क्या फायदे होते हैं :–

1. मानसिक स्वास्थ को फायदा पहुंचता है Benefits Of Meditation In Hindi :–

रिसर्च में पता चला है कि ध्यान करना हमारे मानसिक स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका आपका तनाव दूर होता है, बैचेनी कम करता है, उदारता बढ़ता है, आत्म विश्वास और आत्म जागरूकता और आत्म सम्मान में सुधार करता है।

2. तनाव को कम करता है मेडिटेशन Benefits Of Meditation In Hindi :–

तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन हमारी काफी हद तक मदद करता है। आमतौर पर मानसिक और शारीरिक तनाव हार्मोन के स्तर में वृद्धि का कारण होता है। तनाव हमारे शरीर में कई हानिकारक प्रभाव पैदा करता है जिसके कारण हमें नींद, उदासी, चिंता और रक्तचाप पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन मेडिटेशन तनाव से संबंधित स्थितियों में सुधार करता है, जिसमें इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम, स्ट्रेस डिसऑर्डर शामिल हैं।

3. उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है मेडिटेशन :–

शोध में भी देखा गया है की ध्यान का अभ्यास आपको जवां रखता है और उम्र बढ़ाता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि ध्यान करने से तनाव कम होता जाता है। तनाव आपके शरीर पर नकारात्मक असर डालता है।

4. ध्यान अवधि बढ़ती है मेडिटेशन से Benefits Of Meditation In Hindi :–

Related Post

मेडिटेशन करने से ध्यान अवधि बढ़ती है। उधारण के लिए आठ सप्ताह के एक मेडिटेशन अध्ययन में पाया गया कि प्रतिभागियों की ध्यान लगने की क्षमता में सुधार हुआ है। यहां तक कि एक छोटे समय के लिए मेडिटेशन का अभ्यास भी आपको लाभ पहुंचा सकता है।

5. मेडिटेशन फोकस और याददाश्त में सुधार करता है :–

ध्यान करते रहने से फोकस बेहतर होता है और साथ ही याददाश्त में सुधार होता है। हम या तो बीते हुए समय को लेकर नाराज होते हैं, या तो आने वाले समय को लेकर परेशान। ध्यान आपको वर्तमान में जीने में मदद करता है। आप जैसे ही ध्यान का अभ्यास करना शुरू करेंगे, वैसे ही आपका दिमाग शांत होता है, जिसमें आपकी याददाश्त बेहतर होने लगती है।

6. आत्म-जागरूकता को बढ़ाता है मेडिटेशन :–

मेडिटेशन के कुछ रूपों से आपको अपने आप को एक मजबूत समझ विकसित करने में मदद मिल सकती है, जिससे आप अपने सबसे अच्छे स्व में विकसित हो सकते है।

3. Others Benefits Of meditaion In Hindi :–(मेडिटेशन के अन्य लाभ इन हिन्दी )

मस्तिष्क की तरंगों के स्वरुप को अल्फा स्तर पर ले आता है जिससे चिकित्सा की गति बढ़ जाती है। मस्तिष्क पहले से अधिक सुन्दर, नवीन और कोमल हो जाता है। ध्यान मस्तिष्क के आतंरिक रूप को स्वच्छ व पोषण प्रदान करता है। जब भी आप व्यग्र, अस्थिर और भावनात्मक रूप से परेशान होते हैं तब ध्यान आपको शांत करता है। ध्यान के सतत अभ्यास से होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं :–

  • व्यग्रता का कम होना।
  • भावनात्मक स्थिरता में सुधार।
  • रचनात्मकता में वृद्धि।
  • प्रसन्नता में वृद्धि।
  • परेशानियों का छोटा होना ।
  • सहज बोध का विकसित होना ।
  • कुशाग्र बुद्धि व विस्तारित चेतना का समन्वय पूर्णता लाता है।
  • ध्यान मस्तिष्क को केन्द्रित करते हुए कुशाग्र बनाता है तथा विश्राम प्रदान करते हुए विस्तारित करता है।
  • मानसिक शांति एवं स्पष्टता ।
  • बिना विस्तारित हुए एक कुशाग्र बुद्धि क्रोध, तनाव व निराशा का कारण बनती है।
  • एक विस्तारित चेतना बिना कुशाग्रता के अकर्मण्य/ अविकसित अवस्था की ओर बढ़ती है।

4. Meditation Tips In Hindi:– (मेडिटेशन के टिप्स इन हिन्दी )

आइए अब जानते हैं मेडिटेशन से संबंधित टिप्स के बारे में:–

  • मेडिटेशन के लिए समय का अपना ही एक अलग महत्व होता है। यही वजह है कि मेडिटेशन करने के लिए सूर्योदय के समय को सबसे अच्छा माना जाता है। कारण यह है कि सुबह के समय आपका शरीर तनाव मुक्त और नई ऊर्जा से भरपूर होता है। इसलिए, अगर आप मेडिटेशन करने की सोच रहे हैं, तो सुबह 6 से 7 बजे के बीच का समय चुनाव के लिए बेहतर माना जा सकता है।
  • मेडिटेशन करने के लिए दिमाग का शांत होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आपका ध्यान अन्य चीजों में लगा रहेगा, तो मन को एकाग्रचित कर पाने में आप सक्षम नहीं हो पाएंगे। इसलिए, शांत वातावरण यानी एकांत का होना बहुत जरूरी है।
  • meditation में कपड़ो का चुनाव भी अहम भूमिका निभाता है। यह जरूरी है की आप मेडिटेशन के दौरान हलके और आरामदायक का इस्तेमाल करें।
  • विशेषज्ञों के मुताबिक मेडिटेशन खाली पेट ही करना चाहिए। इससे आप अपने शरीर की सारी ऊर्जा का इस्तेमाल ध्यान केंद्रित करने में कर पाएंगे। साथ ही यह आपको बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करेगा।

5. Side Effects Of Meditation In Hindi:– ( मेडिटेशन के नुकसान इन हिन्दी )

चलिए जानते हैं मेडिटेशन से नुकसना भी हो सकते हैं अगर आप मेडिटेशन का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो इसके नुकसान देखने को मिल सकते । देखते है की गलत मेडिटेशन करने से हमारे शरीर पर क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं :–

  • मेडिटेशन करने से आपको शारीरिक बीमारी जैसे की कर समस्या देखने को मिल सकती है।
  • जो लोग मेडिटेशन में अधिक लीन हो जाते है उनके शरीर में दर्द, सिर में दर्द, कमज़ोरी जैसी समस्या देखने को मिलती है।
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज जैसी समस्या भी देखने को मिलती हैं।
  • कई बार आपको चक्कर आने जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते है।
  • कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से माइंडफुलनेस से प्रतिकूल प्रभाव का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसे रूथ कहते हैं, “यदि आपको पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर है, तो इस बात की निश्चित संभावना है कि आपको ध्यान करना बहुत मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आप दर्दनाक यादों को फिर से अनुभव कर सकते हैं।”

यह थी मेडिटेशन से रिलेटिड जानकारी जो हमनें आपको दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Meditation In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.