Benefits Of Honey In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है शहद से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा शहद के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।
तो चलिए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि यह हनी (शहद) है क्या ? क्या क्या फायदे होते हैं ? इसमें क्या क्या पोषक तत्व पाए जाते है ?
Table of Contents
शहद का इस्तेमाल प्राचीन काल से ही होता आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद मधुमखियो द्वारा फूलों के रस से बनाया गया एक तरल पदार्थ है। इसे मधुमखियों द्वारा कई चरणों में काफ़ी लंबी प्रक्रिया के बाद तैयार किया जाता है।
आर्युवेद में शहद को एक औषधि का दर्जा हासिल है और अब पूरी दुनिया में इसकी मिठास के लिए भी शहद का इस्तेमाल करने लगें है। असली शहद काफी गाढ़ा होता है और पानी में डालने पर यह आसानी से नहीं घुलता है बल्कि तली में जाकर जम जाता है। नकली शहद पानी में जल्दी घुल जाता है। पिछले कुछ दशकों में शहद पर हुई वैज्ञानिक शोध आयुर्वेदिक में बताए इसके गुणों की पुष्टि करते हैं।
शहद के विभिन्न प्रकार आपको बाज़ार में मिल जाएंगे, जिन्हें निम्नलिखित रूपो में माना जाता है :
अब जानते हैं शहद के फायदों के बारे में जो हम आपको विस्तार से बताएंगे:–
जिस प्रकार शहद कई गुणों से भरपूर होता है, वैसे ही इसके फायदें भी अनगिनत है। यहां हम आपको बता रहे है कि सेहत के लिए शहद किस प्रकार से फायदेमंद साबित हो सकता है :–
अगर आपकी खांसी कई दिनों से ठीक नहीं हो रही है तो आप शहद (Benefits Of Honey In Hindi) का इस्तेमाल करें। यह खांसी से आराम दिलाने की असरदार घरेलू दवा है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को और बढ़ने से रोकते हैं साथ ही यह कफ को पतला करती है जिससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है।
शहद के फायदे (Benefits Of Honey In Hindi) की लिस्ट में गले की खराश दूर करना भी शामिल है। यह खांसी और सर्दी-जुकाम से तो आराम दिलाती ही है साथ ही अगर आपका गला बैठ गया है या गले में खराश है तो भी आप शहद का सेवन करके आराम पा सकते हैं।
अगर आप बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं तो शहद के सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद में वसा बिल्कुल भी नहीं होता है। यह वजन को नियंत्रित रखने के साथ साथ शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करती है।
शहद के फायदे सिर्फ पाचन और इम्युनिटी बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह त्वचा में निखार लाने में भी मदद करती है। शहद में ऐसे गुण होते हैं जो आस पास की नमी को सोख लेती है और त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करती है। जिन लोगों की त्वचा बहुत रुखी होती है उन्हें अपनी त्वचा को नम बनाए रखने के लिए शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा में निखार लाने के लिए इसे खाने की बजाय इसे त्वचा पर लगाया जाता है। त्वचा के लिए आप कई तरीकों से शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप कब्ज के मरीज़ है तो आप समझ ले आप कई अन्य बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं की मूल जड़ कब्ज होती है। शहद शरीर में प्रक्टोज के अवशोषण को कम करती है इस वजह से आप इसका उपयोग कब्ज को दूर करने के लिए भी कर सकते हो।
बालों के रूखेपन के कारण बाल तेज़ी से झड़ने लगते है। शहद के उपयोग से बालों की सुंदरता बढ़ती है और उनके रूखेपन में नमी आ जाती है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण बालों के लिए फायदेमंद है। यह फ्री रेडिकल को हटाती है और ज्यादा देर तक धूप में रहने से या हानिकारक केमिकल से बालों को होने वाले नुकसान को रोकती हैं।
शहद का उपयोग कई प्रकार से कर सकते हैं। नीचे कुछ शहद के आसान और फायदेमंद उपयोग के बारे में बता रहे हैं :–
सेहत के लिए शहद काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। शहद में ग्लूकोज, अमीनो अम्ल आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा शहद का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में शहद खाने से पाचन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, जरूरत से ज्यादा शहद खाने के क्या नुकसान हैं :–
शहद में चीनी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा शहद खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अधिक मात्रा में शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए शहद काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने पर यह आपको लो ब्लड प्रेशर के खतरे में भी डाल सकता है।
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट कम ही मात्रा में शहद शामिल करें। अधिक मात्रा में शहद खाने से आप पाचन संबंधी समस्या जैसे दस्त से परेशान हो सकते हैं।
अगर आप वजन कम करना चाहते हो तो खाने में शहद की मात्रा को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद कैलोरी चीनी और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाई जाती है। जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।
वैसे तो शहद के फायदे हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है लेकिन ग्रभावस्थ और स्तनपान के दौरान आप इसका सीमित मात्रा में ही उपयोग करें । अगर आप शहद का सेवन औषधि के रूप में करना चाहती है तो स्त्री रोगी विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार करें।
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल शहद के फायदे (Benefits Of Honey In Hindi) पसंद आया होगा। अगर आपको यह हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
आगे भी पढ़ें:
Pandrem Plus Cream Uses In Hindi | पंड्रेम प्लस क्रीम की जानकारी
Becosules Capsule Benefits In Hindi|बिकासुल कैप्सूल के फायदें इन हिन्दी
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.