Herbal medicine

Benefits Of Neem Juice In Hindi|नीम जूस के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Neem Juice In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है नीम जूस से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा नीम जूस के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

आज इस लेख में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे इसके क्या क्या फायदे मिलते हैं इसके उपयोग के बारे में और नुकसानों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की यह नीम जूस हैं क्या ?

1 What Is Neem Juice In Hindi:– (नीम जूस क्या है इन हिन्दी )

लोग अपने दिन की शुरुआत करने के लिए हमेशा एक स्वास्थ पेय की तलाश करते हैं। नीम एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही सबका मुंह बन जाता है। अनेकों फायदे होने के बावजूद इसके कड़वे स्वाद के कारण लोग इससे दूरी बना लेते हैं। अपने औषधिय गुणों के लिए महशुर नीम भारत में बड़े पैमाने पर पाया जाता है। नीम को वैज्ञानिक रूप से अज़ादिराचता इंडिका” के रूप में जाना जाता है, और यह “मेलियासी” परिवार से संबंधित है।

नीम एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसके पौधे हर एक भाग चाहें वह फूल हो या फिर जड़ या छाल सभी उपयोगी है। नीम में उच्च स्तर के फैटी एसिड होते हैं और इसमें एंटीमाइक्रोबायल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-भड़काऊ गुण भी होते हैं जो स्वस्थ त्वचा को बढ़ाव देते हैं। भारत ही नहीं बल्कि ईरान, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यान्मार,ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी नीम औषधि का प्रयोग किया जाता हैं।

2. Benefits Of Neem Juice In Hindi:– (नीम जूस के फायदे इन हिन्दी )

नीम के स्वास्थ को लाभों को पाने के लिए इसे कई तरीके से लाया जा सकता है इसके बहुत सारे फायदे होते हैं हमारे शरीर को चलिए जानते है वे कौन कौन से फायदे हैं :–

1. त्वचा के स्वास्थ में सुधार करता है नीम जूस :–

नीम में उच्च स्तर के फैटी एसिड होते हैं और इसमें एंटीमाइक्रोबायल, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देते हैं। जब आप नीम का रस पियेंगे तो आपको एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्या से भी राहत मिलेगी। कई लोग ने तो यह भी कहा हैं की नीम का रस त्वचा की लॉच को बढ़ाने के लिए त्वचा की समस्या जैसे धब्बे और मुँहासे का इलाज भी कर सकता है।

2. बेहतर डाइजेशन रखता है नीम जूस :–

नीम अपने एंटी फ्लैटुलेंट, कसैले और एसिड गुण के लिए मना जाता है जो पेट में अत्यधिक गैस और एसिड बनने से रोकने में मदद कर सकता है। यह डाइजेशन और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में भी कारगर हो सकता है।

3. ब्लड को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है नीम जूस :–

नीम में निम्बिन, क्वेरसेटिन नामक एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसके साथ ही यह विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत हैं। इसका सेवन शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और आपके खून को डिटॉक्सीफाई करता है। ऐसे में खून की गंदगी की वजह से त्वचा बाल एवम अन्य प्रकार के संक्रमण का खतरा नहीं होता है।

Related Post

4. इम्यूनिटी को बूस्ट करता है नीम जूस:–

नीम की पत्तियों में मौजूद प्रॉपर्टी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हुए शरीर को तमाम प्रकार के संक्रमण से बचाते हैं। नीम जूस में मौजूद एंटीफंगल और एंटीवायरल प्रॉपर्टी संक्रमण फैलने वाले माइक्रोब्स से लड़ते हैं और वायरल फीवर, सर्दी खांसी, गले की खराश जैसे संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करते हैं।

5. नीम जूस लिवर के लिए बेहद अच्छा होता है :–

नीम की पत्ती का अर्क और नीम का रस दानों ही लिवर की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट क्षमता के रूप में देखे जाते है। नीम का रस पीने से लिवर की क्षति और विषाक्तता को रोका जा सकता है, और एक अध्ययन से पता चला है कि नीम की पत्ती का रस लिवर एंजाइम के स्तर को आसानी से बहाल कर सकता है।

3. How To Use Neem Juice In Hindi :– ( नीम जूस का उपयोग कैसे करें इन हिन्दी )

आइए चलिए जानते हैं अब इसको उपयोग करने का तरीका और सेवन करने का तरीका :–

  • इसके लिए आपको सबसे पहले नीम की पत्तियां 1/4 कप, पानी –1 कप चहिए।
  • सबसे पहले नीम की ताज़ी पत्तियों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • साफ़ करने के बाद इसे ब्लेंडर में डालें। इसमें पानी डालें।
  • इन्हें अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब यह स्मूद हो जाए तो इसे निकले।
  • ब्लेंड की हुई नीम की पत्तियों को एक सूती कपड़े में डालें और कपड़े को निचोड़ते हुए इसका रस निकाल लें।

पीने का तरीका:–

  • नीम जूस को हमेशा सुबह खाली पेट पीना चाहिए।
  • ध्यान रहे की इसे पीने के ½ घंटे के बाद तक कुछ भी न खाएं।
  • खाली पेट इसका सेवन गैस एसिडिटी अपच कब्ज सहित पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का एक उचित समाधान हो सकता है।
  • इसके साथ ही डायबिटीज और कई अन्य लाइफस्टाइल डिसऑर्डर में भी कारगर होता है।
  • एक दिन में 6 से 8 नीम की पतियों का सेवन कर सकते है।
  • इससे अधिक मात्रा में नीम के पतियों का सेवन करने से नुकसान हो सकता है।

4. Side Effects Of Neem Juice In Hindi:– ( नीम जूस के नुकसान इन हिन्दी )

आइए अब जानते है नीम जूस से होने वाले नुकसानों के बारे में फायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार अगर नीम जूस के फायदे है तो इसके नुकसान भी हो सकते है। इसलिए नीचे हम आपको नीम जूस के नुकसानों के बारे में बता रहे हैं:–

  • किसी भी चीज का अधिक से ज्यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकते है।
  • इस बात का प्रमाण भी मिला है कि नीम के रस के अधिक सेवन करने से लिवर की विषाक्तता हो सकती है। जिसको लिवर से संबंधित समस्या है उसे डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करना चाहिए।
  • इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह थी नीम जूस से संबंधित जानकारी जो हमनें आपको इस लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Neem Juice In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.