Herbal medicine

Benefits Of Isabgol In Hindi|इसबगोल के फायदें इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Isabgol In Hindi हैलो दोस्तों आज हम आपके लिए कुछ और नई जानकारी ले कर आए हैं, तो चलिए जानते है इसबगोल के बारे में। सबसे पहले तो हमें यह पता होना चाहिए कि ये इसबगोल है क्या, और इससे हमें क्या क्या फायदे मिलते है ?

1.What Is Isabgol In Hindi :–( इसबगोल क्या है इन हिन्दी )

इसबगोल (Psyllium Husk) प्लांटागो ओवाटा नामक पौधे का बीज होता है। यह पौधा देखने में बिल्कुल गेंहू जैसा होता है जिसमें छोटी छोटी पत्तियां और फूल होते हैं। इस पौधे की डालियों में जो बीज लगे होते हैं उनके ऊपर सफेद रंग का पदार्थ चिपका रहता है। इसे ही इसबगोल की भूसी (Psyllium husk) कहते हैं।

इसबगोल की भूसी में कई औषधीय गुण पाए जाए हैं और यह सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। भारत समेत विश्व के कई देशों में ईसबगोल की खेती की जाती है और भारत से कई पडोसी देशों में इसबगोल का निर्यात भी किया जाता है। इसबगोल के फायदों और मांग को देखते हुए बाज़ार में इस समय इसकी कीमत काफी बढ़ गयी है।

2.Benefits Of Isabgol In Hindi :– (इसबगोल के फायदें इन हिन्दी)

चलिए दोस्तों अब जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में। इसबगोल खाने से हमें क्या क्या फायदे मिलते हैं :–

1. कब्ज में राहत :–

इसबगोल में हाइग्रोस्कोपिक गुण होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम से ज्यादा पानी सोखने में मदद करते हैं। इसबगोल में मौजूद फाइबर कब्ज़ ठीक करने का अच्छा उपाय है। दूध के साथ 2 चमच इसबगोल मिलाकर पी सकते हैं।

2. दस्त रोकने में मददगार :–

इसबगोल,आंतो को साफ करता है जो संक्रमण के कारण सूक्ष्म जीवों को हटाने में मदद करता है। दस्त के दौरान आप इसबगोल को दही में मिलाकर खा सकते हैं। दही और इसबगोल दोनों ही दस्त को रोकने में प्रभावी है।

3. ब्लड शुगर कम करें :–

इसबगोल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि यह गूलकोज के टूटने के अवशोषण को रोकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद जिलेटिन आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।

4. दिल रखें स्वस्थ :–

इसबगोल दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है क्योंकि यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है। यह दिल की मासपेशियों को मज़बूत बनाता है, लिपिड के स्तर को बढ़ाता है।

5. वेट लॉस में मददगार :–

इसबगोल वेट घटाने में मदद करता है। इसको 1 गिलास पानी में या फिर जूस में मिलाकर पिएं। इसबगोल को पानी और नींबू के रस के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।

Related Post

6. सर दर्द ठीक करने में मदद :–

ईसबगोल का सेवन सि‍रदर्द के लिए भी उपयोगी है। नीलगिरी के पत्तों के साथ इसका लेप दर्द से राहत देता है, साथ ही प्याज के रस के साथ इसके उपयोग से कान का दर्द भी ठीक होता है।

3.How To Use Isabgol In Hindi :– (इसबगोल इस्तेमाल करने का तरीका इन हिन्दी )

इसबगोल के फायदे तभी मिलते हैं, जब इसबगोल का उपयोग ठीक तरीके से किया जाए। इसी वजह से लेख में आगे हम बता रहे हैं कि इसबगोल का उपयोग कैसे किया जाता है।

  • इसबगोल को पानी में भिगोकर ले सकते हैं।
  • दूध में मिलाकर भी इसबगोल का सेवन किया जाता है।
  • त्रिफला पाउडर के साथ भी इसको मिलाकर खा सकते हैं।
  • इसबगोल को दही के साथ भी खाया जाता है।

कब खाएं :– इसबगोल का सेवन सुबह और रात में खाना खाने के बाद कर सकते हैं। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें।

कितना खाएं :– इसबगोल की एक दिन में 5-10 ग्राम (1-2 चम्मच) मात्रा का सेवन किया जा सकता है। यह मात्रा व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य के हिसाब से कम या अधिक हो सकती है, इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

4. Side Effects Of Isabgol In Hindi :– ( इसबगोल के नुकसान इन हिन्दी )

इसबगोल खाने के फायदे ही नहीं, कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। क्या हैं इसबगोल के नुकसान, इसके बारे में आगे पढ़िए।

  • इसबगोल में फाइबर होता है। इसका अधिक सेवन करने से पेट फूलने, सूजन और पेट में ऐंठन की समस्या भी हो सकती है।
  • डॉक्टरों का कहना है कि किसी को निगलने में या आंतों की समस्या है, तो उसे इसबगोल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इसबगोल का सेवन करने से भूख में कमी आ सकती है।
  • मधुमेह रोगी को इसबगोल का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

Dear Friends अगर आपको हमारा यह आर्टिकल इसबगोल के फायदे ( Benefits Of Isabgol In Hindi ) पसंद आया हो तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

आगे भी पढ़ें :–

गिलोय के फायदे| Benefits Of Giloy In Hindi

Panderm Plus Cream Uses In Hindi| पेंडर्म प्लस क्रीम की जानकारी

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

4 months ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

4 months ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

4 months ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

4 months ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kamarkas In Hindi| कमरकस के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kamarkas In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है कमरकस से रिलेटिड जानकारियां… Read More

4 months ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kaunch Seeds In Hindi|कौंच बीज के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kaunch Seeds In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है कौंच से रिलेटिड… Read More

4 months ago

This website uses cookies.