Herbal medicine

Benefits Of Jeera Water In Hindi| जीरा पानी पीने के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Jeera Water In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है जीरा पानी से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा जीरा पानी के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

तो चलिए जानते हैं सबसे पहले जीरा पानी है क्या और इससे पीने से हमें क्या क्या फायदे मिलते हैं :–

1. What Is Jeera Pani In Hindi :– (जीरा पानी है क्या इन हिन्दी )

भारतीयों मसालों में जो स्वाद पाया जाता है वो खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। ये बात कहना गलत नहीं होगा आज हम एक ऐसे ही मसाले की बात करने जा रहे है जो स्वाद में लाजवाब और साइज में छोटा सा होता है। अब तो आप जान ही गए होंगे हम जीरे की बात कर रहे हैं । सब्ज़ी में तड़का लगाने से लेकर रायता का स्वाद बढ़ाने के साथ कई सामग्री के साथ इसका इस्तेमाल किया जाता है। आप सभी जानते ही होगे कि खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है ।

जीरे में विटामिन सी, विटामिन-के, विटामिन बी 1,2,3, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटेशियम, कॉपर, आयरन, जिंक और कॉर्बोहाइड्रेट के साथ एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो वजन कम करने से लेकर बीपी जैसी समस्या से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।

2. Benefits Of Jeera Water In Hindi :– ( जीरा पानी पीने के फायदें इन हिन्दी )

जैसा आपको अब पता चल ही गया होगा जीरा क्या है इसमें क्या क्या पाया जाता है। तो आइए जानते हैं अब हर रोज जीरा वॉटर पीने से सेहत को होने वाले लाभों के बारे में :–

1. वेट लॉस करने में मदद करता है जीरा वाटर :–

जीरा का पानी वजन कम करने में मदद करता है। इसका सेवन पाचन को सुधारने में मदद करने के साथ मेटाबॉल्जिम में भी सुधार करता है। मेटाबॉल्जिम बेहतर होने पर आपके शरीर की कैलोरी तेज़ी से बर्न होने में मदद मिलती है। जीरा पानी शरीर में जमा चर्बी को पिघलाने में लाभदायक सिद्ध होता है।

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है जीरा वाटर :–

जीरा पानी में पाए जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। हर रोज़ सुबह इसका सेवन करने के लिए रात को एक बर्तन में पानी लेकर उसमें जीरा डालकर भीगने के लिए रख दें, और खाली पेट सुबह इसका सेवन करें।

3. शरीर को करे डिटॉक्स जीरा वाटर :–

उबले हुए जीरा का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में कार्य करती है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह शरीर में मौजूद हानिकारक कण, बैक्टीरिया को साफ करता है। यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

Related Post

4. त्वचा को रखे हेल्दी जीरा वाटर :–

शरीर से टॉक्सिन को बाहर और रक्त को शुद्ध करता है जीरा का पानी। जीरा का पानी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे कील मुहांसे और एलर्जी आदि से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा में निखार भी आता है।

5. इम्यूनिटी बनाए मजबूत जीरा वाटर :–

अगर आप सुबह खाली पेट उबले हुए जीरा के पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। क्योंकि यह दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह आपको सर्दी-जुकाम, मौसमी एलर्जी आदि से बचाने में मददगार है।

6. एसिडिटी से राहत दिलाता है जीरा वाटर :–

काला जीरा गैस्ट्रो-प्रोटेक्टिव होता है। जीरा पानी एसिडिटी और इसके लक्षणों जैसे सीने में जलन, दर्द, मतली, सूजन, कब्ज आदि को कम करने और रोकने में प्रभावी है।

3. Others Benefits Of Jeera Water In Hindi :– (जीरा पानी पीने के अन्य फायदे इन हिन्दी )

  • सांस से जुड़ी परेशानियों में राहत दिलाता है।
  • डिटॉक्सीफिकेशन में मददगार होता है।
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है।
  • सूजन से दिलाए राहत।
  • बालों के लिए फायदेमंद होता है।
  • एनीमिया में सहायक होता है।
  • हमारे दिल के लिए अच्छा होता है।
  • कैंसर के खतरे को कम करता है।

4. Right Time To Drink Jeera Water In Hindi :– (जीरा पानी पीने का सही समय इन हिन्दी )

  • दिन की शुरुआत में, जागने से बाद जीरा पानी का सेवन करना सबसे अच्छा समय माना जाता है।
  • सुबह सुबह खाली पेट जीरा का पानी पीने के फायदे में पाचन में सहयता, सूजन को कम करना और वजन घटाने के लिए फायदेमंद साबित होता है।
  • इस पेय का सेवन पूरे दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन जीरा पानी का अधिकतम लाभ तब उठाया जा सकता है जब दिन की शुरुआत में इसका सेवन किया जाए।

5.How To Prepare Jeera W In Hindi :– (जीरे के पानी को कैसे तैयार करें इन हिन्दी )

इंग्रीडिएंट :–

  • 1 चम्मच जीरा..
  • 1 या 2 गिलास पानी …
  • नींबू और शहद (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका :–

  • जीरे के पानी को करीब 5–10 मिनट तक उबालें।
  • पानी को रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें।
  • अब उसे छान ले और इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट ही करें।

6. Side Effects Of Jeera Water In Hindi :– ( जीरा पानी पीने के नुकसान )

अभी तक हमनें आपको जीरा क्या है और जीरा वाटर पीने से क्या क्या फायदा होता है और इसको बनाने की विधि, इसका सेवन कब करना चाहिए पूरी जानकारी हमनें आपको दी। इन सब जानकारी के अलावा हमे इसके नुकसानों की भी जानकारी होनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं जीरा वाटर पीने से हमें क्या नुकसान होते हैं:–

  • जीरा पानी के नुकसान पाचन और गैस्ट्रिक के लिए देखें जा सकते है, लेकिन ऐसा जीरा पानी के अधिक मात्रा में सेवन करने पर ही होता है।
  • अगर स्तनपान कराने वाली महिलाएं जीरा पानी का सेवन करती हैं, तो उनमें दूध की कमी हो सकती हैं।
  • इसमें नारकोटिक प्रॉपर्टीज होती है, जिस कारण इसके अधिक मात्रा में सेवन से मतली और दिमाग के सही से काम न करने की समस्या हो सकती है।
  • इससे अधिक मात्रा में सेवन से रक्त शुगर का लेवल जरूरत से ज्यादा काम हो सकता है।
  • मासिक धर्म के समय अधिक ब्लीडिंग हो सकती है।
  • जीरा पानी पी से कई बार एलर्जी भी हो सकती है।

इस लेख में आपको पता लग ही चुका होगा की जीरा वाटर से हमें क्या फायदे होते है और क्या क्या नुकसान होते है। इसलिए सीमित मात्रा में ही जीरा वाटर का सेवन करना चाहिए। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट जीरा पानी पीने के फायदे (Benefits Of Jeera Water In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.