Herbal medicine

Benefits Of Noni juice In Hindi|नोनी जूस के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Noni juice In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है नोनी जूस से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा नोनी जूस के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि नोनी जूस है क्या ? नोनी जूस से हमें क्या क्या फायदे मिलते हैं ?

1. What Is Noni Juice In Hindi :– (नोनी जूस क्या है इन हिन्दी ?)

प्रकृति की गोद में कई जड़ी-बूटियों का खजाना छुपा हुआ है। इनके उपयोग से हम कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम इन्हें अनदेखा कर देते हैं। इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है नोनी। जितना प्यारा इसका नाम है, उतने अच्छे ही इसके गुण भी हैं। नोनी ऐसी बूटी है, जिसके फल, पत्तियां, तना या यूं कहें कि इसका हर भाग काम का है। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व हमारी सेहत, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

नोनी दक्षिण पूर्व एशिया से ऑस्ट्रेलिया तक में पाए जाने वाला छोटा-सा सदाबहार पेड़ है। इस पौधे की सबसे खास बात ये है कि यह अक्सर ज्वालामुखी से निकले लावा के प्रवाह के बीच पनपता है। इस पेड़ का हर भाग स्वास्थ्य और औषधीय नजरिये से फायदेमंद है। अगर बात करें इसके जूस की, तो शोध में पाया गया है कि नोनी का जूस कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जाे सेहत के लिए फायदेमंद है।

2. Benefits Of Noni juice In Hindi :– (नोनी जूस के फायदे इन हिन्दी )

जिस प्रकार नोनी के पत्ते, तना और फल फायदेमंद होते हैं, ठीक वैसी ही नोनी का जूस भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यहां हम बता रहे हैं कि नोनी जूस किस प्रकार से हमें लाभ पहुंचाता है:–

1.कैंसर में नोनी जूस के फायदे :–

नोनी के रस में कई ऐसे गुण और पोषक तत्व होते हैं, जो विभिन्न बीमारियों से हमारी रक्षा कर सकते हैं। नोनी जूस में एंटीकैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकते हैं, जिससे शरीर में कैंसर नहीं फैलता। साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर नोनी जूस धूम्रपान से होने वाले कैंसर के खतरे को भी दूर कर सकता है। इतना ही नहीं यह एंटीट्यूमर गुण से भी संपन्न है, जो कैंसर को बढ़ाने वाले ट्यूमर को बढ़ने से पहले ही रोक देता है और शरीर को ट्यूमर व कैंसर से बचाने में कारगर हो सकता है।

2. वजन घटाने में मददगार :–

नोनी के जूस में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, ऐसे में यह उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है जो तेज़ी से अपना वजन घटाना चाहते हैं। मोटापा घटाने से तमाम रोग अपने आप भी नियंत्रित हो जाते हैं क्योंकि मोटापा तमाम बीमारियों की वजह माना जाता है।

3. अपच में करता है मदद :–

इस जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह नियमित मल त्याग में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक रेचक गुण भी होते हैं, जो कब्ज से राहत दिलाते हैं। खाली पेट इस जूस का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चूंकि यह जूस सूजन को कम करता है, इसलिए यह पेट के अल्सर को भी रोकने में मदद करता है।

Related Post

4. इम्यूनिटी होती है बेहतर :–

नोनी जूस इम्‍यून हेल्‍थ का सपोर्ट करता है। कुछ अन्य फलों के जूस की तरह, यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। उदाहरण के लिए, नोनी जूस के 100 मिली इस विटामिन का लगभग 33 प्रतिशत होता है। विटामिन-सी आपके सेल्‍स को फ्री रेडिकल्‍स डैमेज और पर्यावरण विषाक्त पदार्थों से बचाकर इम्‍यून सिस्‍टम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इस जूस में कई अमीनो एसिड होते हैं। ये शरीर की इम्‍यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं जिससे व्यक्ति प्राकृतिक रूप से बीमारियों के खिलाफ मजबूत होता है। यह ब्‍लड में ग्लूकोज के लेवल को कम करके घावों को तेजी से भरने में मदद करता है।

5. सूजन को दूर करने के लिए नोनी के लाभ :–

नोनी के रस में कई बीमारियों को दूर करने के साथ ही और भी कई गुण होते हैं, जो इसे लाभकारी बनाते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। शोध में पाया गया है कि नोनी में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण ने फेफड़ों की सूजन को ठीक कर देता है।

3. Others Benefits Of Noni Juice In Hindi :– ( नोनी जूस के अन्य फायदे इन हिन्दी )

  • यह जूस सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाकर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह सोने के पैटर्न में सुधार करता है, जो आपको तनाव और चिंता से निपटने में सक्षम बनाता है।
  • यह जूस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। नाइट्रिक एसिड की उपस्थिति नसों की लोच में सुधार करती है और ब्‍लड क्‍लॉट और स्ट्रोक की संभावना कम होती है।
  • इस जूस में ऐसे यौगिक होते हैं, जो ब्‍लड शुगर के लेवल को कम करते हैं। चीनी एक प्रमुख कारक है, जो दृष्टि को कम करता है, खासकर डायबिटीज रोगियों में। इसलिए नोनी जूस का नियमित सेवन आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
  • इस जूस में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जिनमें एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं।

4. How To Use Noni In Hindi :– (नोनी का उपयोग इन हिन्दी )

नोनी को कई प्रकार से उपयोग में लाया जा सकता है :–

  • आप नोनी के रस का उपयोग एक एनर्जी ड्रिंक के रूप में कर सकते हैं।
  • कई स्थानों पर नोनी की चाय को बड़े चाव से पिया जाता है।
  • नोनी का उपयोग नाश्ते में भी कर सकते हैं।
  • अन्य फलों के साथ इसको मिलाकर आप फ्रूट सलाद के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।
  • आप अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन 750 एमएल तक नोनी जूस पी सकते हैं।

5. Side Effects Of Noni Juice In Hindi :– ( नोनी जूस के नुकसान इन हिन्दी )

ऐसा नहीं कि नोनी का उपयोग हमेशा ही फायदेमंद हो, कभी कभी इसका सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। जानते हैं कि इसके कौन कौन से नुकसान हो सकते हैं :–

  • नोनी के रस में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर या हृदय की समस्याओं वाले रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • जिन लोगों को शुगर की समस्या हो उन्हें इससे परहेज करना चाहिए , क्योंकि नोनी का रस शरीर में मौजूद गुलकाेज को कम करता है।
  • औसत से कम वजन वालों को भी नोनी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद घटक वजन को कम कर सकता है।
  • जिन्हें किडनी से संबंधित बीमारी रहती है, उन्हें नोनी जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

नोट :– नोनी और इसके जूस के नुकसान से बचाव के लिए इसका सेवन सही और सीमित मात्रा में ही करें।इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लें। हर किसी की सेहत एक जैसी नहीं होती है, इसलिए इसके सेवन का प्रभाव अलग-अलग व्यक्ति पर अलग हो सकता है। ऐसे में इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।

दोस्तों अगर आपको हमारी यह पोस्ट नोनी के फायदे (Benefits Of Noni juice In Hindi) अच्छी लगी तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

1 year ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.