Benefits Of Jamun In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है जामुन से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा जामुन के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।
तो चलिए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि जामुन है क्या? जामुन से हमें क्या क्या फायदें मिलते हैं:–
Table of Contents
जामुन गहरे बैंगनी रंग का एक छोटा सा फल है। ये सिर्फ देखने में छोटा होता है लेकिन जामुन खाने के फायदे बड़े बड़े फलों से ज़्यादा हैं। यह गर्मियों का एक ऐसा फल है जिसमें बहुत सारे उपचार शामिल हैं और अनेकों लाभ भी हैं। जामुन का स्वाद मीठा होता है और साथ ही ये कई औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है। इसे ब्लैक प्लम या जावा प्लम भी कहा जाता है। जामुन खाने के फायदे बहुत हैं। ये पेट दर्द, पेचिश, डायबिटीज, गठिया और डाइजेशन संबंधी बहुत सी समस्याओं को ठीक करने में बहुत काम आता है। डाइबिटीज़ में तो जामुन रामबाण का काम करता है।
जामुन नुट्रिएंट्स से भरपूर फल है। यह एंटीऑक्सिडेंट, फास्फोरस, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड से भी भरा होता है। इसमें हमारे शरीर के लिए बहुत से आवश्यक दूसरे नुट्रिएंट्स भी शामिल हैं, जैसे फाइबर, फोलिक एसिड, फैट, प्रोटीन, सोडियम, राइबोफ्लेविन, थायमिन, कैरोटीन, आदि। इसके औषधीय गुण प्राचीन काल में भी प्रचलित थे से और तब आयुर्वेदिक उपचारों में इसका बहुत उपयोग किया जाता था। उसी तरह आज भी बहुत से उपचारों में जामुन का उपयोग किया जाता है।
चलिए जानते हैं जामुन में कौन कौन से पौषक तत्व पाए जाते हैं:–
जामुन का इतिहास अगर देखा जाये तो इसको ज़माने से आयुर्वेदिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। जामुन के स्वास्थ्य लाभ इतने हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। आइये देखते हैं कि जामुन के फायदे क्या क्या हैं और आप इनका फायदा कैसे उठा सकते हैं।
जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके हीमोग्लोबिन काउंट को बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन में मौजूद आयरन ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से ऑक्सीजन की वहन करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। जामुन खाने के फायदे ये भी हैं कि आपके शरीर में खून की कमी नहीं होने पाती और इससे आप स्वस्थ रहते हैं।
जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यही कारण है कि जामुन वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है। इसके अलावा फाइबर से भरपूर फल होने की वजह से जामुन पाचन के लिए भी बहुत बेहतर होता है। यही नहीं जामुन शरीर में वाटर रिटेंशन को भी कम करता है।
जामुन के फायदे ही फायदे हैं। जामुन में ड्यूरेटिक गुण होते हैं जो पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपके गुर्दे से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और उल्टी को रोकने में मदद करता है। फाइबर पाचन में सुधार करता है और कॉन्स्टिपेशन को दूर करने में सहायक होता है।
पाइल्स एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी परेशान कर सकती है। मल के साथ होने वाला दर्द और खून बहुत परेशानी का कारण बन सकता है। पाइल्स होने पर जामुन के फूलों के 20 मिली रस में थोड़ी सी शकर मिला लें। इसे दिन में तीन बार पीने से पाइल्स से बहने वाला खून बंद हो जाता है।
एक्सपर्टस का कहना है कि जामुन में बड़ी मात्रा में विटामिन सी और आयरन होता है जिससे जामुन शरीर में हिमोग्लोबिन को बढ़ा कर खून की कमी को पूरा करता है।
जामुन खाने के फायदे बहुत हैं। स्किन के लिए जामुन बहुत हेल्दी होता है। जामुन में कसैले गुण भी होते हैं जो स्किन की हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह आपकी त्वचा को पिंपल्स, झुर्रियों, मुहासों और दाग-धब्बों से बचाता है। इसके अलावा जामुन में विटामिन सी भी पाया जाता है जिसमे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को नरम बनाने और इसके स्वास्थ में सुधार करने में सहायक होते हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। जामुन से स्किन फ्रेश रहेगी।
जामुन के फायदे होने के साथ इसके नुकसान भी हमें पता होना चाहिए तो चलिए जानते है जामुन से होने वाले नुकसान के बारे में :–
Dear Readers अगर आपको हमारा आर्टिकल जामुन के फायदे ( Benefits Of Jamun In Hindi ) अच्छा लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
आगे भी पढ़ें:–
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.