Herbal medicine

Benefits Of Munakka In Hindi|मुनक्का के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Munakka In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है मुनक्का से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा मुनक्का के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

आज इस लेख में हम आपको मुनक्का से होने वाले फायदों और इसका उपयोग और इसके नुकसानों के बारे में जानकारी देंगे। सबसे पहले हमें यह पता होना चाहिए कि मुनक्का है क्या ?

1. What Is Munakka In Hindi:– (मुनक्का के क्या है इन हिन्दी )

मुनक्का का इस्तेमाल औषधिय के साथ–साथ धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। आयुर्वेद में तो मुनक्का को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसकी प्रकृति या तासीर गर्म होती है। मुनक्का दो प्रकार का होता है। लाल मुनक्का और काला मुनक्का, मुनक्का खाने से खून बढ़ता है और वायु दोष भी दूर होता है। इसको खाने से रक्त की वृद्धि होती है और वायु, पित्त, कफ दोष दूर होते हैं। त्वचा पर मुनक्का पौष्टिक होता है। यह कम वसा और उच्च ऊर्जा प्रदान करता है। सर्दियों में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाने की वजह से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कमजोरी इम्यूनिटी की वजह से लोगों को खासी-जुकाम, गले में खराश, बुखार आदि की शिकायत होने लगती है।

सर्दी के मौसम में वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए मुनक्का सबसे बेस्ट है। मुनक्का ना केवल मौसमी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी हैं। मुनक्का खाने से स्किन तो ग्लो करती ही है, साथ ही वजन भी कम रहता है। मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण, बीटा कैरोटीन, कैलशियम, पोटैशियम, मैग्निशियम व कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए उपयोगी हैं। इसमें फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो व्यक्ति को कब्ज से निजात दिलाती है।

2. Benefits Of Munakka In Hindi:– ( मुनक्का के फायदे इन हिन्दी )

आइए जानते है मुनक्का से होने वाले फायदों के बारे में इससे हमें क्या क्या फायदे होते हैं:–

1. वजन घटाने में कारीगर होते हैं मुनक्का :–

हर मेवे की तरह मुनक्का भी वजन बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज़ और ग्लूकोस पाया जाता है जो हमें एनर्जी प्रदान करता है। 10 मुनक्का 5 छुहारे को सुबह शाम दूध में उबाल कर इस का सेवन करें, आप का वजन बढ़ना शुरू हो जायेगा।

2. हड्डियों को बनाता है मजबूत मुनक्का :–

मुनक्का में कैल्शियम होता है जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें बोरान नामक एक पोषक तत्व होता है जो कैल्शियम को अब्जॉर्ब करता है और हमारे शरीर की हड्डियों तक पहुंचाता है।

3. बालों के लिए फायदेमंद होते हैं मुनक्का :–

मुनक्का में बालों के स्वास्थ को बनाए रखने के लिए आवश्यक आयरन पाया जाता है। आयरन की कमी के कारण बाल बेजान और झड़ने शुरू हो जाते है। मुनक्का में विटामिन सी बड़ी मात्रा में होता है जो बालों में प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद करता है।

Related Post

4. दूर होती है खून की कमी मुनक्का :–

डॉक्टर कहते हैं की रोज 8 से 10 मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया को दूर करता है और बॉडी में खून बढ़ता है। साथ ही मुनक्के में मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटिन आंखो की रोशनी भी बढ़ाते हैं।

5. सर्दी जुखाम होने पर फायदेमंद होता है मुनक्का :–

सर्दी जुखाम हो जाए तो रात को सोने से पहले दूध में 2–3 मुनक्के उबाल कर सेवन करें। यदि सर्दी जुखाम पुराना हो गया है तो सप्ताह भर यह दूध पीते रहें। सर्दी जुखाम होने पर सात मुनक्का रात्री में सोने से पूर्व बीज निकालकर दूध में उबालकर लें।

6. कब्ज में राहत दिलाने में मददगार होता है मुनक्का :–

इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन होता है जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आँखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। मुनक्का को खाने से आँखों की कमज़ोरी, मांसपेशियों की क्षति, मोतियाबिंद आदि नहीं होते हैं।

3.Right Way To Eat Munakka In Hindi:–
(मुनक्का खाने का सही तरीका क्या है इन हिन्दी )

  • आप मुनक्का और सौंफ को एक साथ मिलाकर खा सकते हैं।
  • इसके लिए आप रात को 4-5 मुनक्के और आधी चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
  • मुनक्का को रात भर पानी में भिगो कर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपका पेट साफ रहेगा और आपको दस्त जैसी समस्या नहीं होगी।
  • सुबह इस पानी को छानकर पी लें।
  • आप भीगे हुए मुनक्के चबाकर भी खा सकते हैं।
  • हालांकि सामान्य व्यक्ति को एक दिन में पांच मुनक्के खाना चाहिए।

4. Side Effects Of Munakka In Hindi:– ( मुनक्का के नुकसान इन हिन्दी )

चलिए अब जानते हैं मुनक्का से होने वाले नुकसानों के बारे में इससे खाने से हमें क्या क्या नुकसान हो सकते है :–

  • मुनक्का में उच्च मात्रा में ट्राइग्लिसराइड्स होता है।
  • मुनक्का के अधिक सेवन से मधुमेह, हृदय रोग, और फैटी लीवर की समस्याएँ हो सकती हैं।
  • मुनक्के का अधिक सेवन करने से आपको उलटी, दस्त और बुखार जैसी समस्या भी हो सकती है।
  • मुनक्का का अधिक सेवन से शरीर में कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाती है और आपका वजन अधिक बढ़ सकता है।

यह थी मुनक्का से रिलेटिड पूरी जानकारी जो हमनें आपको दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Munakka In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.