Garlic benefits in hindi इस पोस्ट में हम आपको garlic यानी लहसुन से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते है लहसुन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी।
भारतीय व्यंजन अपने लाजवाब जायेके के लिए जाने जाते है। यहां भोजन में कई सामग्री का उपयोग होता है, जिसमें से एक लहसुन भी है। ये तेज गंध और अद्भुत स्वाद के साथ ही अपने औषधीय गुणों के लिए भी लोकप्रिय है। यही वजह है कि इस लेख में हम आपको लहसुन के फायदे बता रहे है। यहां आप जानेंगे कि लहसुन के औषधीय गुण कैसे लाभदायक सिद्ध होते है। साथ ही हम लहसुन के उपयोग और इसकी अधिकता होने पर लहसुन के नुकसान की जानकारी भी देंगे। सबसे पहले हम आपको लहसुन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है।
विषय सूची
Table of Contents
लहसुन के बारे में कई ऐसे रोचक तथ्य है, जिनकी जानकारी लोगों को बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे लहसुन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य नीचे पढ़िए।
ये थे लहसुन की कुछ रोचक तथ्य, चलिए अब जानते है लहसुन के औषधिय गुण के बारे में –
एक समय था जब आज की तरह जगह– जगह दुकानें नहीं होती थी। उस समय लहसुन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया जाता था। (एनसीबीआई) (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित रिसर्च की मानें, तो लहसुन एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टिरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है।
इसमें एलिसिन और सल्फर यौगिक भी होते हैं। साथ ही लहसुन में एजोइन (Ajoene) और (Allein) कंपाउंड भी पाए जाते हैं, जो लहसुन को असरदार औषधि बनाते हैं। इन तत्वों और यौगिक की वजह से ही लहसुन का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन यही घटक लहसुन को संक्रमण दूर करने की क्षमता भी देते हैं।
ये थे लहसुन के औषधी गुण, चलिए अब हम आपको लहसुन के फायदे के बारे में जानकारी देंगे कि लहसुन के क्या–क्या फायदे हो सकते है।
निचे पढ़े
लहसुन के गुण सेहत पर कई लाभकारी असर डाल सकते है। इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते है। हम आगे आपको लहसुन के फायदे क्रमबद्ध बता रहे हैं।
लहसुन खाने से शरीर को निचे दिए गए फायदे मिलते हैं:–
लहसुन खाने से हमारे शरीर को अन्य क्या क्या फायदे हो सकते हैं चलिए जानते है:–
लहसुन के फायदे में वजन कम करना भी शामिल है। (NCBI) द्वारा प्बलिश एक शोध में दिया है की लहसुन में एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो मोटापे को कम करने में कारगर हो सकता है। इसके अलावा, लहसुन में थर्मोजेनेसिस यानी गर्मी उत्पादन करने वाली प्रक्रिया को बड़वा मिलता है। इसे फैट बर्न करने के लिए जाना जाता है। इन्ही गुणों की वजह से लहसुन मोटापे से राहत दिलाता है।
लहसुन हड्डियों की समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, कच्चा लहसुन या लहसुन युक्त दवा के सेवन से शरीर को कैल्शियम अवशोषण में मदद मिलती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) से राहत मिल सकती है।इसके अलावा, लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिक प्रभाव होते हैं। इनकी मदद से गठिया का जोखिम कम हो सकता है। इस आधार पर लहसुन को हड्डियों के लिए फायदेमंद कहा जा सकता है।
लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपनी एक जांच में पाया है कि पुराने लहसुन के सेवन से शरीर में एलडीएल यानी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-हाइपरलिपिडेमिया गुण टोटल और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है।
पाइल्स प्रभावित लोगों को भी हो सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, लहसुन को पाइल्स के आयुर्वेदिक इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन का कौन-सा गुण इसमें मददगार साबित होता है, इस संबंध में अभी और शोध करने की आवश्यकता है।
लहसुन एलर्जी के जोखिम को कम करने और बढ़ाने दोनों का कारण बन सकता है। इससे जुड़े एक मेडिकल रिसर्च की मानें, तो लहसुन एलर्जी के खिलाफ शरीर के डिफेंस सुरक्षा को मजबूत कर सकता है। इससे एलर्जी का जोखिम कम हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से एलर्जी भी हो सकती हैं।
कील-मुंहासों के कारण कई हो सकते हैं और बैक्टीरिया उन्हीं में से एक है। ऐसे में लहसुन के उपयोग से कील-मुंहासों से बचाव हो सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव होता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-एक्ने प्रभाव भी पाया जाता है, जो मुंहासे की समस्या को दूर कर सकता है।
सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटी –डायबीटिक और ब्लड शुगर लेवल को कम करने वाले गुण मौजूद होते है। इसमें विटामिन सी भी मौजूद होते है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को अच्छे से छील लीजिए, उसके बाद सबसे पहले तेल को को गर्म करिए और फिर इसे ठंडा होने दीजिए, कुछ देर बात तेल में आधा चम्मच हींग डालिए और फिर उसमें लहसुन की कलियां डाल दीजिए। इसके बाद लहसुन से भरी कड़ाई को गैस ऑन करके धीमी आंच पर रख दें, लहसुन को सॉफ्ट होने तक भूनना चाहिए तब तक जबतक लहसुन भूरा न हो जाए। इसके बाद अचार में शामिल होने वाले मसाले डाल दें और अच्छे से इसे मिक्स कर लें। बस ठंडा होने के बाद आपका लहसुन का अचार तैयार हो गया।
आगे पढ़े
ये था लहसुन का अचार बनाने की विधि और इसका अचार खाने के फायदे, चलिए अब जानते है लहसुन का का उपयोग कैसे करे। आज हम आपके लहुसन का उपयोग करने का तरीका बताएंगे।
लहसुन के औषधि गुण के कारण लहसुन का उपयोग अनेक प्रकार से किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के तरीके नीचे हम कुछ बिंदुओं के माध्यम से बता रहे हैं।
आप सभी ने अभी तक लहसुन के फायदे, इसके रोचक तथ्य, इसके उपयोग और इसका अचार बनाने की विधि के बारे में पढ़ा।
चलिए अब जानते है लहसुन के नुकसान के बारे में। बहुत कम लोगो को पता होगा कि लहुसन खाने से हमारे शरीर में भी नुकसान हो सकते है। आज हम इस पोस्ट में आपको लहसुन से होने वाले नुकसान के बारे में आपको जानकारी देंगे:–
लहुसन के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते है। इसे अधिक मात्रा में लेने पर सेहत पर हानिकारक असर हो सकता है। निचे जानिए लहसुन के नुकसान किस प्रकार से हो सकते है।
अंत तक पढ़ें अब हम आपको यह बताएंगे कि किन लोगों को लहसुन नहीं खाना चाहिए।
इस पोस्ट में हमने आपके लहसुन सी जुड़ी हुई बातों के बारे में जानकारी दी । अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर करना ना भूले और कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें।
आगे भी पढ़ें:–
Becosules Capsules Benefits In Hindi | बिकासुल के फायदे इन हिन्दी
panderm Plus Cream Uses In Hindi | पेंडर्म प्लस क्रीम के फायदें इन हिन्दी
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.