Benefits Of Panicum Andtidotale In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुटकी से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा कुटकी के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।
तो चलिए आज हम आपको यह बताएंगे की कुटकी क्या है इससे हमें क्या क्या फायदे होते हैं क्यों इसका उपयोग किया जाता है:–
Table of Contents
कुटकी एक चिरस्थायी जड़ी बूटी है जो अपनी उपचारिकता शक्ति के लिए जानी जाती है। इस पौधे का अंग्रेजी व वैज्ञानिक नाम पैनिकम एंटीडोटेल (Panicum antidotale) है। कुटकी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाने वाले एक खास पौधा है जिसमें अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते है। कुटकी के पत्ते, तन्नो और जड़ों का इस्तेमाल आयुर्वेद में हजारों सालों से दवाई बनाने के लिए किया जाता है और कई घरेलू नुस्खों के रूप में भी कुटकी का इस्तेमाल किया जाता है।
पौधे के पत्ती, छाल और भूमिगत भाग, मुख्य रूप से प्रकांद का उपयोग आयुर्वेद में उनके औषधीय गुणों के लिए किया जाता है। कुटकी का स्वाद कड़वा होता है। कुटकी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो वायुमार्ग को खुला रखते हैं और कंजेशन को दूर करते हैं।
आइए चलिए जानते हैं कुटकी से होने वाले फायदों के बारे में इसमें इसे बहुत से गुण पाए जाते है तो चलिए जान लेते हैं इनके गुणों से होने वाले फायदों के बारे में :–
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कुटकी के सेवन से आपको फायदा हो सकता है। कुटकी में मौजूद तत्व गैस्ट्रिक फंक्शन को उत्तेजित करते हैं। इससे डायजेस्टिव फाइबर का उत्पादन बढ़ता है, जिससे अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह खाली पेट कुटकी के पत्तों के अर्क का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
बुखार होने पर हम में से ज्यादातर लोग एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की कुटकी बुखार को ठीक कर सकती है। दरअसल कुटकी में एंटीपायरेटिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के तापमान को कम करके बुखार ठीक करते हैं। आप कुटकी को गर्म पानी और घी के साथ खा सकते हैं।
अगर आप फोड़े – मुंहासे, घाव और त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो कुटकी का सेवन कर सकते है। कुटकी में मौजूद तत्व घाव जल्दी भरने में मदद करता है। कुटकी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, तो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कुटकी का सेवन करने से त्वचा के घाव, खुजली और चक्क्ते जल्दी ठीक होते हैं। शोध में पाया गया है कि सोरायसिस और विटिलिगो जैसे त्वचा संबंधित रोगों को दूर करने में भी कुटकी फायदेमंद है।
प्रदूषण धूल मिट्टी या संक्रमण के कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। कुटकी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो वायुमार्ग को खोलकर, कंजेशन से राहत दिलाते हैं। यह शरीर में हिस्टामिन के रिलीज को सीमित करता है, जिससे अस्थमा के रोगियों को राहत मिल सकती है। कुटकी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है।
कुटकी का सेवन लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। कुटकी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए काफी असरदार जड़ी बूटी है। कुटकी का सेवन से लिवर संबंधी समस्याओं से बचाव करता है। कुटकी में कुटकिन और पिक्रोलिव जैसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर बनाते हैं। इसके साथ ही, कुटकी विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। इससे कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
कुटकी का इस्तेमाल निम्न तरीको से किया जाता है, तो चलिए जान लेते है कौन कौन से तरीके हैं:–
दोस्तों अभी तक आपने इसके फायदे और इसके इस्तेमाल के बारे में जाना चाहिए अब हम आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में आपको जानकारी देंगे। तो चलिए जान लेते है इससे होने वाले नुकसानों के बार में :–
ये थी कुटकी से सम्बन्धित जानकारी जो हमने आपको दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
आगे भी पढ़े :–
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.