Herbal medicine

Benefits Of Mulethi In Hindi|मुलेठी के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Mulethi In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है मुलेठी से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा मुलेठी के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

आज इस लेख में हम आपको मुलेठी से होने वाले फायदों और इसका उपयोग और इसके नुकसानों के बारे में जानकारी देंगे। सबसे पहले हमें यह पता होना चाहिए कि मुलेठी है क्या ?

1. What Is Mulethi In Hindi:– ( मुलेठी क्या है इन हिन्दी )

मुलेठी एक गुणकारी जड़ी बूटी है, जिसे यष्टिमधु (Yashtimadhu) और जेष्टमधी (Jeshthamadh) के नाम से भी जाना जाता है। मुलेठी एक झाड़ीनुमा पौधा होता है। आमतौर पर इस पौधे के तने को छाल के साथ सुखाकर उसका उपयोग किया जाता है। इसके तने में कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते है। इसका स्वाद मीठा होता है।

इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल भारत में कई वर्षों से होता चला आ रहा है। यह मुख्य रूप से सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम पाने के लिए काफी इस्तेमाल की जाती है। अगर आप गले की खराश या गला दर्द जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आप मुलेठी का बड़े आराम से प्रयोग कर सकते हैं। चूँकि, मुलेठी का सबसे ज्यादा प्रयोग खांसी और जुखाम जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। मुलेठी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसमें मौजूद गुण शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मददगार हैं। यह कैल्शियम प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

2.Benefits Of Mulethi In Hindi:– (मुलेठी के फायदे इन हिन्दी )

चलिए दोस्तों अब जानते है मुलेठी से हमें क्या क्या फायदें मिलते हैं:–

1. बालों को मजबूत बनाने में काफी फायदेमंद होती है मुलेठी :–

मुलेठी बालों को मजबूत बनाने के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप बालों को सुंदर और घना बना सकते है। इसके लिए मुलेठी पाउडर पानी में भिगो लें, और इसे स्कैल्प पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से बालों को स्वस्थ रख सकते हैं।

2. माइग्रेन के दर्द के लिए भी काफी फायदेमंद होता है मुलेठी :–

अगर आप माइग्रेन की दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको मुलेठी का उपयोग करना चाहिए। मुलेठी चूर्ण या मुलेठी पाउडर में शहद मिलाकर इसे नेजल ड्राप की तरह नाक में डालें। इससे माइग्रेन के दर्द से आराम मिलता है।

3. खांसी को कम करने में सहायक होता है मुलेठी :–हु

Related Post

सर्दियों के मौसम में खांसी आम समस्या होती है। अगर आप खांसी से राहत पाना चाहते हैं तो आप एक मुलेठी के टुकड़े को चूस सकते है। यह आपको खांसी से राहत दिलाने में मदद करेगा।

4. पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है मुलेठी :–

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए भी मुलेठी पाउडर के फायदे देखें जा सकते है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार मुलेठी की जड़/तने का सेवन व्यक्ति के पूरे शरीर को प्रभावित करता है। साथ ही यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है, जो प्रजनन क्षमता के लिए लाभदायक हो सकता है।

5. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर होता है मुलेठी:–

मुलेठी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। जो इम्यूनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए काफी मुलेठी की चाय पी सकते है। इसका सेवन शहद और घी के साथ भी कर सकते है।

6. मुंह के छालों से आराम दिलाने में मददगार होता है मुलेठी :–

अगर आप भी मुंह के छालों से परेशान रहते है तो मुलेठी के औषधि गुणों का फायदे क्यों नहीं उठते। अगर मुंह में छाले हो गए हैं तो मुलेठी के कुछ टुकड़े ले और शहद के साथ इसे चूसे इससे आपके मुंह के छाले जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।

3. How To Use Mulethi In Hindi:– ( मुलेठी का उपयोग कैसे करें इन हिन्दी )

  • आप दिन में 2 से 3 बार मुलेठी की चाय पी सकते है और यह आपकी खांसी को कम करने के लिए कारीगर है।
  • आप इसमें तुलसी और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
  • मुलेठी का इस्तेमाल आप दातून की तरह चबा कर इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसे आप रातभर पानी में भिगो कर सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते है।
  • इसका इस्तेमाल आप मसाले और चटनी बनाने में भी कर सकते है।
  • आप इसका इस्तेमाल अर्क के रूप में भी कर सकते हैं।
  • लेकिन किस रोग में मुलेठी का कितना उपयोग किया जाएगा और किस रूप में इसका इस्तेमाल किया जायगा, इस बारे में केवल डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक या वैध ही आपको जानकारी दे सकते हैं।
  • इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही मुलेठी का सेवन करना चाहिए।

4. Side Effects Of Mulethi In Hindi:– ( मुलेठी के नुकसान इन हिन्दी )

अब तक हमने आपको मुलेठी की पूरी जानकारी दी। मुलेठी है क्या? इससे होने वाले फायदे और उपयोग की जानकारी दी। इन सब के अलावा हमें इससे होने वाले नुकसानों के फायदों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। चलिए जानते हैं इससे होने वाले नुकसानों के बारे में :–

  • सीमित मात्रा से ज्यादा मुलेठी खाने से शरीर में पोटैशियम की कमी हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा हो सकता है।
  • मुलेठी में ग्लाइसीर्रिजिनिक एसिड होता है। इस कारण कुछ दवाओं के साथ इसका सेवन करने से शरीर में पोटैशियम के स्तर में कमी आ सकती है और हृदय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए ।
  • किडनी, डायबीटिज के मरीजों को भी इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
  • गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
  • जो लोग मूत्रवर्धक पर हैं या हाइपोथायरायडिज़्म से पीड़ित हैं, उन्हें मुलेठी का उपयोग नहीं करना चाहिए।

यह थी मुलेठी से संबंधित जानकारी जो हमनें आपको इस लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Mulethi In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

11 months ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

12 months ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.