Benefits Of Kulthi Dal In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुल्थी से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा कुल्थी बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।
आज इस लेख में हम आपको कुल्थी दाल से होने वाले फायदों और नुकसान, इसके उपयोग के बारे में आपको जानकारी देंगे। इन सब से पहले हमें यह पता होना चाहिए कि कुल्थी दाल है क्या ?
Table of Contents
कुल्थी एक प्रकार की दाल है, जिसे अंग्रेजी में Horse Gram के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम मैक्रोटिलोमा यूनिफ्लोरम है। यह औषधि के रूप में फायदेमंद मानी जाती है। इसे दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण फसल माना गया है। दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख व्यंजनों जैसे रसम आदि बनाने के लिए इसे प्रयोग में लाया जाता है।
इसका रंग गहरा भूरा होता है। कुलथी के दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कुलथी दाल पोषक तत्वों में भरपूर होती है और इसमें बहुत सारे खनिज पदार्थ जैसे फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन कैलोरी, कैलोरीफाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, एमजीफास्फोरस, एमजीफैट एमजीथियामिन, एमजीराइबोफ्लेविन, एमजीनियासिन भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
कुलथी दाल के बहुत सारे फायदें तो आइए जान लेते हैं वो कौन कौन से फायदे हैं:–
कुलथी का सबसे अच्छा फायदा वेट लॉस करने के लिए जाना जाता है। कुलथी दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। जिससे आपको भूख कम लगती है। इसके साथ ही कुलथी दाल में कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे कैलोरी का सेवन कम किया जा सकता है। कुलथी दाल फैटी टिशू पर डायरेक्ट अपना असर दिखाती है जिससे फैट कम होता है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
सर्दी और बुखार जैसी शारीरिक बीमारियों से निपटने के लिए भी कुलथी की दाल के फायदे देखें जा सकते है। बुखार और सर्दी के लिए इस दल का प्रयोग पारंपरिक दवाई के रूप में सदियों से किया जा रहा है। कुलथी के दाल का पानी सर्दी जुखाम से छुटकारा दिला सकता है। कुलथी दाल की तासीर गर्म होती है इसलिए खासतौर से सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा किया जाता है।
कुलथी दाल में दो सेहतमंद कमपाउंड पाए जाते है फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स। यह दोनों कंपाउंड लिवर को खतरनाक कैमिकल से बचाकर रखते हैं और स्वस्थ तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
कुलथी दाल के फायदे त्वचा के लिए काफी माने जाते हैं। कुलथी दाल के गुण त्वचा साफ और पोषण से भरपूर रखने में मदद करते हैं। त्वचा के लिए कुलथी दाल का इस्तेमाल इसे पीसकर त्वचा पर किया जा सकता है। ऐसा करने से डेढ सेल निकल जाते हैं जिससे त्वचा स्वस्थ और साफ हो जाती है। इसके साथ ही सनबर्न से भी बचाव मिलता है।
कुलथी का उपयोग बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आर्युवेद में इसका इस्तेमाल लंबे समय से कई रोगों के इलाज के लिए किया जा रहा है जिसमें बवासीर भी एक है।
कुलथी दाल के फायदे बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। कुलथी दाल खाने से बाल मज़बूत बनते हैं। कुलथी का सेवन आप दाल, सूप या पानी के रूप में कर सकते है। कुलथी से बालों को जरूरी पौष्टिक तत्व आहार मिलते हैं।
कुलथी दाल का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे इसका उपयोग किया जा सकता है:–
कुलथी दाल जितनी सेहतमंद है उतनी ही खाने में स्वादिष्ट भी लगती है। कुलथी दाल से आप कई सारी स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। कुलथी दाल से बनने वाली डिश की रेसिपी से जुड़ी जानकारी नीचे से ले सकते हैं:–
कुलथी दाल के फायदे जानने के साथ- साथ जरूरी है कि आप कुलथी दाल के नुकसान से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर लें। कुलथी दाल का सेवन करते समय कुलथी दाल के नुकसान से जुड़ी जानकारी भी होनी जरूरी है।
यह थी कुलथी दाल से रिलेटेड जानकारी जो हमनें आपको इस लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट( Benefits Of Kulthi Dal In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
आगे भी पढ़ें :–
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.