Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा कीवी के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।

जब स्वास्थ को ठीक रखने की बात होती है, तो सभी विशेषज्ञ फल खाने की सलाह देते हैं। बेशक, गुणकारी फलों की कमी नहीं है लेकिन हम इस लेख में सिर्फ कीवी की फल की बात करेंगे। कीवी फ्रूट स्वाद के साथ-साथ गुणों से भी भरपूर है, जिसके बारे में आपको जानना जरूरी है। तो चलिए सबसे पहले ये जान लेते है की कीवी क्या है ? कीवी से हमें क्या क्या फायदे होते हैं ? आइए तो जान लेते हैं सबसे पहले कि कीवी क्या है :–

1.What Is Kiwi In Hindi:– ( कीवी क्या है इन हिन्दी )

कीवी फल खाने से पहले हम यह जान लेते है की यह कीवी फल कैसा होता है। कीवी फल बाहर से भूरा और अंदर से मुलायम व हरे रंग का होता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे छोटे बीज होते हैं जिन्हें आप खा सकते है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह फल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। अगर बात करें कि कीवी फ्रूट कहां पाया जाता है तो यह भारत, चीन, जापान और दक्षिण-पूर्व साइबेरिया में पाया जाता है। इसे चाइनीज गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) है।

कीवी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, फाइबर और ओमेगा–3 फैटी एसिड्स पाए जाते है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा को कम करने में मदद करता है। यह विटामिन के, सी, विटामीन ई आदि का भी अच्छा स्त्रोत हैं। कीवी में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है।

2. Benefits Of Kiwi In HindI:– (कीवी के फायदे इन हिन्दी )

अभी तक हमने आपको कीवी क्या है इसके बारे में जानकारी दी चलिए अब हम आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे तो चलिए जान लेते है इससे होने वाले फायदों क्या क्या है:–

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है कीवी Benefits Of Kiwi In Hindi :–

हैरानी की बात यह है कि कीवी में नींबू और संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है। 100 ग्राम कीवी में 92.7 मिलीग्राम विटामीन सी होता है। यह संतरे और नींबू से लगभग दोगुना है. इसलिए रोजाना एक कीवी खाने से आपको एंटीऑक्सिडेंट मिल सकते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं, मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकते हैं और सूजन को कम करते हैं।

2. स्किन की हेल्थ के लिए बेहतर होती है Benefits Of Kiwi In Hindi :–

कीवी विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है, ये है एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और स्किन की परेशानियों को दूर करती है।

3. बालों के लिए अच्छी होती हैं कीवी Benefits Of Kiwi In Hindi :–

कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व विटामिन सी और ई बालों के झड़ने को कम करने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें फास्फोरस, मैग्नेशियम और जिंक भी मौजूद होता है जो ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है। कीवी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है जो बालों को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।

Related Post

4. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है कीवी :–

कीवी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे से बचाने में भी मदद करता है। एक स्टडी के मुताबिक, जिन प्रतिभागियों ने आठ हफ्ते तक हर दिन 3 कीवी को खाया, उनके डायस्टोलिक और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों में काफी कमी देखी गई। ऐसा माना जाता है कि कीवी में पाए जाने वाला ल्यूटिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

5. डायबिटीज रोगियों के लाभकारी होती है कीवी :–

कीवी फल का सेवन डायबिटीज के शिकार लोगों की सेहत को बेहतर रखने के लिए भी सहायक होता है। चूंकि इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है। इस फल के सेवन से सेरोटोनिन को बढ़ावा देने वाले रसायन भी प्रेरित होते हैं जो आपको रात की अच्छी नींद में सहायक है। डायबिटीज के रोगियों को रोजाना एक कीवी फल जरूर खाना चाहिए।

6. हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है कीवी :–

कीवी में विटामिन k भी मौजूद होता है, जो ओस्टियोट्रोपिक एक्टिविटी या नए बोन सेल्स के डेवलपमेंट में योगदान कर सकता है। इसमें मौजूद विटामीन ई मैग्नेशियम और फोलेट सभी तत्व स्वास्थ को कई लाभ प्रदान करते हैं।

3. How To Use Kiwi In Hindi:– (कीवी का उपयोग कैसे करें इन हिन्दी )

कीवी के फल खाने का तरीका और इसकी सही मात्रा के बारे में निम्न बिन्दुओं के माध्यम से जाना जाता जा सकता है। इसके साथ ही कीवी फल कब खाना चाहिए , इसकी भी जानकारी देंगे। पहले जान लेते है कि इसका उपयोग कैसे करें:–

  • कीवी को आप फ्रूट सलाद में भी खा सकते है ।
  • अगर मन में यह सवाल आए कि कीवी फ्रूट कैसे खाएं, तो इसका सबसे आसान जवाब यह है कि कीवी फल को सामान्य तरीके से काटकर और अंदर का गूदा निकालकर खाया जा सकता है।
  • कीवी फल का आप जूस भी बनाकर पिया जा सकते है।
  • अन्य फलों के साथ स्मूदी बनाकर भी कीवी का सेवन किया जा सकता है।

कब खाएं और कितना खाएं :–

  • अगर आप यह जानना चाहते है कि कीवी खाने का सही समय क्या है, तो हम आपको बता देते हैं कि कीवी फल खाने का समय कोई भी हो सकता है।
  • आप कीवी को सुबह, शाम, दिन कभी भी खा सकते है।
  • एक स्वस्थ व्यक्ति प्रतिदिन आधा कप या एक कप मध्यम आकार के कीवी का सेवन कर सकता है।

4. Side Effects Of Kiwi In Hindi:– (कीवी के नुकसान इन हिन्दी

किसी भी फल का जरूरत से जायदा सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है। वैसे तो कीवी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको कई नुकसान भी हो सकता है। बहुत ज्यादा कीवी खाने से आपको ये नुकसान होते हैं:–

  • स्किन रेशीज की समस्या
  • अस्थमा के मरीजों में एलर्जी
  • मुंह, जीभ और होठों पर सूजन
  • किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक
  • पैंक्रियाज में सूजन
  • डायरिया, उल्टी की समस्या
  • कीवी से अधिक सेवन से वजन बढ़ाने या मोटापे की समस्या भी हो सकता है।
  • कीवी में पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है, इसलिए किडनी की समस्या वाले लोगों को इससे नुकसान हो सकता है।

ये थी कीवी से रिलेटिड जानकारी जो हमनें आपके इस लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Kiwi In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें । ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

आगे भी पढ़ें :–

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

12 months ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

1 year ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kamarkas In Hindi| कमरकस के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kamarkas In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है कमरकस से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.