Benefits Of Jaiphal ( Nutmeg )In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है जायफल से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा जायफल के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।
तो चालिए जान लेते हैं सबसे पहले कि ये जायफल हैं क्या ? इससे हमें क्या क्या फायदें मिलते हैं :–
Table of Contents
जायफल को अंग्रेजी में नटमेग (Nutmeg) के नाम से जाना जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस हौट (Myristica fragrans houtt) है। पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियों में इस्तेमाल किया जाने वाला जायफल एक विशेष प्रकार की हर्ब है, जिसे मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस (Myristica fragrans) नामक पेड़ के बीज से प्राप्त किया जाता है। जायफल अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से समृद्ध मसाला है। जिसे आयुर्वेद में एक जड़ी बूटी के रूप में माना जाता है।
भारतीय गरम मसालों में शामिल जायफल एक आयुर्वेदिक हर्ब भी हो जो अपनी खास महक और स्वाद के लिए जाना जाता है। जायफल में विटामिन, मिनरल और अन्य कार्बनिक यौगिकों की उपलब्धता के कारण, यह विभिन्न तरीकों से मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इन फायदेमंद घटकों में विटामिन बी 6, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर, मैंगनीज, कॉपर, थियामिन और मैक्लिग्नान जैसे फायदेमंद घटक जायफल में मिलते हैं।
जायफल के कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ है। अब उन लाभों के बारे में बात करते हैं।
जायफल में कई ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो न सिर्फ अलग अलग स्वास्थ समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, बल्कि इनसे समस्त शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इनसे होने वाले फायदों के बारे में :–
अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि जायफल सिरदर्द और अन्य शरीरक दर्द को ठीक करने में मदद कर सकता है। जायफल का पेस्ट माथे पर लगाने से सिरदर्द और जोड़ों पर लगाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। जायफल में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन को कम करने वाले गुन होते है और यह चोट व घाव के दर्द से भी छुटकारा दिला सकता है।
अगर आपके दांतों में दर्द है तो जायफल आपको इस दर्द से राहत दे सकता है। जायफल के पाउडर को दांतो पर लगाएं और कुछ देर बाद कुल्ला कर लें। दांतों के दर्द में आराम पाने के लिए आप जायफल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों को सड़ने से बचाते हैं।
अगर आपको पेट संबंधित कोई समस्या है। बदहजमी और गैस से परेशान हैं तो जायफल आपकी मदद कर सकता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है। खासतौर पर सर्दियों में जायफल का उपयोग पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए किया जाता है।यह शरीर में फाइबर की मात्रा को बनाए रखता है। यह आंत की मांसपेशियों में पेरिस्टाल्टिक की गति को बढ़ा देता है और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है।
त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए भी जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा को कोमल और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। जायफल और दालचीनी के पॉडवर को मिलाकर स्क्रब भी बना सकते हैं और था ब्लैकहेड हटाने में मदद करता है।
जायफल आपकी बुद्धि को ही नहीं बल्कि आंखो को भी तेज बनाता है। जायफल के पाउडर का लेप बनाकर इसे पलकों और आंखों के चारों ओर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
बच्चो की इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में उन्हें सर्दी जुखाम सबसे ज्यादा परेशान करता है। बच्चों को सर्दी होने पर जायफल खिलाने से राहत मिलती है। जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो सीजनल इंफेक्शन को दूर करता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इससे खाने से शरीर में गर्मी आ जाती है। खांसी होने पर जायफल को पीसकर शहद में मिला कर बच्चे को चटाने से आराम मिलता है। रात में सोने से पहले बच्चे को जायफल खिलाएं।
जायफल को मीठे व नमकीन कई अलग अलग प्रकार के व्यंजनो में इस्तेमाल किया जाता है जैसे:– कढ़ी, खीर और कुछ प्रकार के पेय पदार्थ आदि। इसके स्वास्थ लाभों को देखते हुए सदियों से ही इसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जा रहा है।
जायफल का सेवन निम्न तरीके से किया जा सकता है :–
अभी तक हमने आपको जायफल क्या है और इससे होने वाले फायदों के बारे में और इसको कब और किसके साथ खाया जाता और इसका उपयोग कैसे करते हैं इसकी पूरी जानकारी हमने आपको दी। इन सब बातो के साथ हमें इसके नुकसानों के बारे मे भी पता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इससे होने वाले नुकसानों के बारे में।
आर्युवेद के अनुसार जायफल का अधिक सेवन या इस्तेमाल करने से ये नुकासन हो सकते हैं :–
ये थी जायफल से जुड़ी जानकारी जो हमनें आपको इस लेख में दी। इस लेख में हमनें आपको बताया की जायफल क्या इसका उपयोग कैसे करते हैं इसके फायदे क्या क्या है । ऐसी और जानकारी के लिए आप सभी हमारे साथ जुड़े रहे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट जायफल के फायदें (Benefits Of Jaiphal ( Nutmeg )In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
आगे भी पढ़ें :–
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.