Herbal medicine

Benefits Of Gond Siyah In Hindi|गोंद सियाह के फायदे:–

Published by
Madhu Thakur

Benefits Of Gond Siyah In Hindi आप सभी ने गोंद सियाह के बारे में तो सुना ही होगा। मगर कुछ ऐसे भी लोग होंगे जिन्हें गोंद सियाह की जानकारी नहीं होती है। तो चलिए आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे गोंद सियाह के बारे में।

सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि गोंद सियाह है क्या ? इसका उपयोग कैसे किया जाता है कहां पे मिलता है और इससे क्या क्या फ़ायदे मिलते हैं ?

1. गोंद सियाह क्या है ? ( What Is Gond Siyah )

ऐसे कई लोग हैं जो यह नहीं जानते कि गोंद क्या होता है और इसे खाया भी जाता है। गोंद सियाह को (काला गोंद) भी कहा जाता है। दरअसल बारिश का मौसम ख़त्म होने के बाद, ऐसे कई पेड़ होते हैं जिनके तनो से प्राकृतिक रूप से रस निकलता है।

किसी पेड़ के तने को चीरा लगाने से जो स्त्राव निकलता है वह सूखने पर भूरा और काला हो जाता है उसे गोंद कहते है। यह शीतल और पौष्टिक होता है। उसमें उस पेड़ के उस औषधीय गुण भी होते हैं। आयुर्वेदक दवाइयों में गोली या वटी बनाने के लिए भी पाउडर की बाइडिंग के लिए गोंद का इस्तेमाल होता है। कई दर्द निवारक दवाइयों में गोंद सियाह का इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद काफी कड़वा होता है लेकीन यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

2. गोंद सियाह के फायदे | (Benefits Of Gond Siyah In Hindi)

गोंद सियाह खाने से कई फायदे मिलते हैं तो चालिए जानते है गोंद सियाह खाने से क्या क्या फायदें और कौन कौन सी बीमारी दूर होती है ।

  • गठिया
  • साइटिका
  • पेट दर्द
  • कंधो में दर्द
  • एड़ी में दर्द
  • कलाई में दर्द
  • टखनों में दर्द
  • बढ़ा हुआ यूरिक एसिड
  • मांसपेशियों का दर्द
  • सर्वाइकल दर्द
  • गर्दन दर्द

3. गोंद सियाह के अन्य फायदे | ( Others Benefits Of Gond Siyah In Hindi)

चलिए अब जानते हैं गोंद सियाह (Gond Siyah) के अन्य फ़ायदे के बारे में:–

1. हड्डियों के लिए:– ( Benefits Of Gond Siyah For Bones )

हड्डियों के लिए सिया गोंद काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो हड्डियो की मजबूती के लिए काफी जरुरी होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। खासकर आर्थराइटीस के मरीजों के लिए यह रामबाण औषधि की तरह काम करता है।

2. महिलाओं के लिए फायदेमंद:– ( Benefits Of Gond Siyah For Women )

सिया गोंद महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को इसका लाभ ज्यादा मिलाता है। बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में काफी कमज़ोरी आ जाती है ऐसे में इसका सेवन करने से शारीरिक कमज़ोरी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही उन महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद है जिन्हें पीरियड्स के दौरान अधिक रक्त स्राव की समस्या होती है।

Related Post

3. वजन:– (Gond Siyah To Reduce Weight)

वजन कम करने के लिए लोग कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं और योग करते हैं। लेकीन अगर आपकी डाइट में सिया गोंद (Gond Siyah) को शामिल किया जाए तो इससे वजन कम होने में और भी ज्यादा आसानी होगी। यह शरीर के मेटाबॉलिजम रेट को बढ़ा कर मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद होती है ।

4.त्वचा:– ( Gond Siyah For skin )

जब बात खुबसूरती की होती है तो लोग न जानें क्या क्या नुस्खे अपनाते है और कई बार चेहरे पर निखार तो आ जाता है लेकीन कुछ ही समय तक। ऐसे में सिया गोंद (Gond Siyah) आपके स्किन को जवा और चमकदार बनाने में काफी असरकारी है। इसमें काफी मात्रा में ऐंटी ऐजिग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा में कसावट लाने के साथ ही बढती उम्र के लक्षणों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

5. माउथ अल्सर:– ( Gond Siyah Benefits For Mouth Ulcer )

माउथ अल्सर या मुंह के छालों के लिए गोंद सियाह (Gond Siyah) का इस्तेमाल कर इससे छूटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए सिया गोंद का पेस्ट बनाकर छालों पर लगाने से लाभ मिलता है।

4. गोंद सिया किस पेड़ से मिलता है:– ( Gond Siyah Is Obtained From Which Tree )

गोंद सियाह या काला गोंद (Gond Siyah) आबनूस के पेड़ से निकलता है । यह गोंद आबनूस के पेड़ के तने में या फिर पेड़ पर चिपकी हुई होती है। इस गोंद को आप किसी वस्तु की मदद से या अपने हाथों से भी निकाल सकते है। जैसा कि ऊपर बताया गाया है कि गोंद बहुत गुणकारी होता है।

5. गोंद सियाह के नुकसान:–Side Effects Of Gond Siyah In Hindi)

चलिए जानते हैं गोंद सिया से होने वाले नुकसान के बारे में। इससे हमें क्या क्या नुकसान हो सकते है।

  • गोंद (Gond Siyah) खाने के नुकसान गोंद का अधिक सेवन करने से पेट में अस्थिरता, उलटी और दस्त हो सकते हैं
  • इसके उपयोग से एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गोंद का अधिक सेवन करने से बाहर जाने में समस्या हो सकती है।
  • लोगों को बच्चों, गर्भवती महिलाओं और नष्ट या खराब अवस्था के शरीर वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जी मिचलाने जैसी समस्या अभी तक के रिसर्च में यह मालूम हुआ है कि कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने जब काले गोंद (Gond Siyah) का सेवन किया तो उसके सेवन से उन्हें एक अजीब तरह का मन हुआ जिससे उन्हें जी मचलने जैसी समस्या महसूस हुई।
  • मुंह में चिपचिपाहट की समस्या ।

यह थी गोंद सिया से जुड़ी जानकारी जो हमनें आपको दी। अगर ऐसी और जानकारी आप जानना चाहते हैं तो हमारे इस पेज में बने रहे। अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

आगे भी पढ़े…

Giloy Benefits In Hindi | गिलोय के फायदें इन हिन्दी

Becosules Capsules Benefits In Hindi | बेकाकुल कैप्सूल के फायदें इन हिन्दी

Share
Published by
Madhu Thakur

Recent Posts

  • Herbal medicine

P King Capsule Review: शक्ति और ताकत बढ़ाने का आसान तरीका

P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

जोंक ऑयल: लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय

लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Saffron In Hindi|केसर खाने के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kiwi In Hindi|कीवी फल के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits Of Kumaryasava In Hindi|कुमार्यासव के फायदे इन हिन्दी

Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More

2 years ago
  • Herbal medicine

Benefits OF Raisins In Hindi|किशमिश के फायदे इन हिन्दी

Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More

2 years ago

This website uses cookies.