Benefits Of Neem Juice In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है नीम जूस से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा नीम जूस के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।
आज इस लेख में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे इसके क्या क्या फायदे मिलते हैं इसके उपयोग के बारे में और नुकसानों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की यह नीम जूस हैं क्या ?
लोग अपने दिन की शुरुआत करने के लिए हमेशा एक स्वास्थ पेय की तलाश करते हैं। नीम एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही सबका मुंह बन जाता है। अनेकों फायदे होने के बावजूद इसके कड़वे स्वाद के कारण लोग इससे दूरी बना लेते हैं। अपने औषधिय गुणों के लिए महशुर नीम भारत में बड़े पैमाने पर पाया जाता है। नीम को वैज्ञानिक रूप से अज़ादिराचता इंडिका” के रूप में जाना जाता है, और यह “मेलियासी” परिवार से संबंधित है।
नीम एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसके पौधे हर एक भाग चाहें वह फूल हो या फिर जड़ या छाल सभी उपयोगी है। नीम में उच्च स्तर के फैटी एसिड होते हैं और इसमें एंटीमाइक्रोबायल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-भड़काऊ गुण भी होते हैं जो स्वस्थ त्वचा को बढ़ाव देते हैं। भारत ही नहीं बल्कि ईरान, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यान्मार,ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी नीम औषधि का प्रयोग किया जाता हैं।
नीम के स्वास्थ को लाभों को पाने के लिए इसे कई तरीके से लाया जा सकता है इसके बहुत सारे फायदे होते हैं हमारे शरीर को चलिए जानते है वे कौन कौन से फायदे हैं :–
नीम में उच्च स्तर के फैटी एसिड होते हैं और इसमें एंटीमाइक्रोबायल, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देते हैं। जब आप नीम का रस पियेंगे तो आपको एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्या से भी राहत मिलेगी। कई लोग ने तो यह भी कहा हैं की नीम का रस त्वचा की लॉच को बढ़ाने के लिए त्वचा की समस्या जैसे धब्बे और मुँहासे का इलाज भी कर सकता है।
नीम अपने एंटी फ्लैटुलेंट, कसैले और एसिड गुण के लिए मना जाता है जो पेट में अत्यधिक गैस और एसिड बनने से रोकने में मदद कर सकता है। यह डाइजेशन और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में भी कारगर हो सकता है।
नीम में निम्बिन, क्वेरसेटिन नामक एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसके साथ ही यह विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत हैं। इसका सेवन शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और आपके खून को डिटॉक्सीफाई करता है। ऐसे में खून की गंदगी की वजह से त्वचा बाल एवम अन्य प्रकार के संक्रमण का खतरा नहीं होता है।
नीम की पत्तियों में मौजूद प्रॉपर्टी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हुए शरीर को तमाम प्रकार के संक्रमण से बचाते हैं। नीम जूस में मौजूद एंटीफंगल और एंटीवायरल प्रॉपर्टी संक्रमण फैलने वाले माइक्रोब्स से लड़ते हैं और वायरल फीवर, सर्दी खांसी, गले की खराश जैसे संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करते हैं।
नीम की पत्ती का अर्क और नीम का रस दानों ही लिवर की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट क्षमता के रूप में देखे जाते है। नीम का रस पीने से लिवर की क्षति और विषाक्तता को रोका जा सकता है, और एक अध्ययन से पता चला है कि नीम की पत्ती का रस लिवर एंजाइम के स्तर को आसानी से बहाल कर सकता है।
आइए चलिए जानते हैं अब इसको उपयोग करने का तरीका और सेवन करने का तरीका :–
पीने का तरीका:–
आइए अब जानते है नीम जूस से होने वाले नुकसानों के बारे में फायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार अगर नीम जूस के फायदे है तो इसके नुकसान भी हो सकते है। इसलिए नीचे हम आपको नीम जूस के नुकसानों के बारे में बता रहे हैं:–
यह थी नीम जूस से संबंधित जानकारी जो हमनें आपको इस लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Neem Juice In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
आगे भी पढ़ें :–
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.