Benefits Of Jowar Roti In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है ज्वार रोटी से रिलेटिड जानकारियां जो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे तो सभी लोगों को पता होगा ज्वार रोटी के बारे में लेकिन कुछ एक व्यक्ति ऐसे होंगे जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।
तो चलिए जानते हैं ज्वार क्या है और इससे क्या क्या फायदे होते हैं:–
Table of Contents
क्या आप जानते हैं कि ज्वार की गिनती दुनिया भर के शीर्ष पांच स्वस्थ अनाजों में की जाती है। आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि इसके एकीकृत स्वास्थ्य लाभों के कारण इसे पहले से ही एक नया शीर्षक ‘न्यू क्विनोआ’ मिल चुका है। ज्वार में मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसके अलावा ज्वार में काफी मात्रा में पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ज्वार काफी कम कैलोरी में पोषण देता है। ज्वार की सबसे खास बात यह है कि यह ग्लुटेन फ्री होता है। ज्वार के बीज अलग-अलग ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ पीले या सफेद होते हैं।
भारत में ज्वार को ज्वारी, चोलम, जोंधला और जोना के नाम से भी जाना जाता है। ज्वार का आटा प्राकृतिक फाइबर से समृद्ध होता है इसलिए यह आपके चायपचय को ट्रैक पर रख सकता है। ज्वार के आटे की प्रकृति अम्लता का मुकाबला करती है। सफेद ज्वार में 49.85 ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो पीले ज्वार के लिए 52.56 तक बढ़ जाता है।
चलिए अब जानते हैं ज्वार रोटी से होने वाले फायदों के बारे में ज्वार की रोटी खाने से हमें क्या क्या मिलते हैं। आइए बात करते हैं की इससे होने वाले स्वाथ्य लाभों के बारे में :–
कमज़ोरी और सुस्ती होने पर ज्वार की रोटी का सेवन करना लाभकारी होता है। क्योंकि अगर आप ज्वार की रोटी का सेवन करते हैं तो, इससे दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
फाइबर से भरपूर ज्वार में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटिन भी होता है। यह दोनो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और अस्वस्थ खाना खाने से रोकता है। ज्वार की एक सर्विंग में 12 ग्राम से अधिक फाइबर और 22 ग्राम प्रोटीन होता है। गेहूं या मैदे की जगह ज्वार की रोटी खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
ज्वार में मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो शरीर में कैल्शियम को अब्ज़ॉर्ब करने में मदद करता है। मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है।
लोहे और तांबे से भरपूर ज्वार शरीर के रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देना का काम करता है। एक तरफ जहां आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के विकास में सुधार करता है तो वही तांबा शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ा सकता है।
ज्वार को डायबिटीज में भी फायदेमंद माना गया है। ज्वार में एक टेनिन नाम का का एक तत्व मौजूद होता है जो ऐसे एंजाइम्स के प्रॉडक्शन पर लगाम लगाता है जो बॉडी में मौजूद स्टार्च को सोख लेते हैं। इसके अलावा यह शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को मेनटेन करके रखता है।
आइए जानते हैं ज्वार के आटे का उपयोग हम किस किस चीज में कर सकते हैं :–
ज्वार आटे का सेवन किस किस व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसका सेवन करने से क्या क्या नुकसना हो सकता है :–
ये थी ज्वार की रोटी खाने से जुडी हुई जानकारी जो हमनें आपको इस लेख में दी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट (Benefits Of Jowar Roti In Hindi) अच्छी लगे तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
आगे भी पढ़े :–
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.