safed jeera ke fayde सफ़ेद जीरा के फायदे

safed jeera ke fayde सफेद जीरे का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही यह कई शारीरिक समस्याओं में भी उपयोगी है। सफेद जीरे का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद है। यह बवासीर और ब्रेस्ट को बढ़ाने में काफी लाभप्रद है।

हर एक भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने में उपयोगी है। हर एक प्रकार की सब्जी में इसका उपयोग किया जाता है। जीरा दो प्रकार का होता है- सफेद जीरा और काला जीरा। देखने में दोनों जीरा एक समान ही लगते हैं। लेकिन सफेद जीरे की खुशबू काले जीरे की खुशबू से अधिक होती है। सफेद जीरे को दूधिया जीरा भी कहा जाता है।

सफेद जीरे के तेल में बहुत खुशबू होती हैं जिसके कारण खाने का स्वाद बढ़ता है। इसमें लगभग 20 से 40 फ़ीसदी क्यूमेल्डिहाइड होता है। इसके अतिरिक्त इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं।

Safed jeera ke fayde

1. बवासीर को दूर करने में उपयोगी

बवासीर की समस्या होने पर सफेद जीरा मरीज के लिए बहुत ही लाभप्रद होता है। इसके लिए एक गिलास पानी में सफेद जीरा डालकर पानी को उबालें। जब उबालकर पानी आधा रह जाए तो पानी को ठंडा करके इसमें थोड़ी मिश्री डालकर सुबह-शाम इसका इस्तेमाल करें। इसका सेवन करने से बवासीर की समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही बवासीर में होने वाले दर्द और सूजन में भी यह बहुत उपयोगी है।

2. वजन कम करने में उपयोगी safed jeera ke fayde

आजकल के सभी कार्य कम मेहनत वाले हो गए हैं। जिसके कारण वजन अधिक बढ़ जाता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए सफेद जीरा बहुत लाभप्रद है। जीरा को पीसकर उसे अपने खाने में मिलाकर या गर्म पानी में डालकर पिए इसका सेवन करने से वजन कम हो सकता है।

3. खांसी को कम करने में उपयोगी safed jeera ke fayde

सफेद जीरा खांसी की समस्या को कम करने में बहुत उपयोगी है। खांसी को काम करने के लिए सफेद जीरा को पीस लें। सफेद जीरा में सोंठ का पाउडर मिलाकर शहद के साथ दिन में दो से तीन बार सेवन करें ।

4. दूध बढ़ाने में उपयोगी

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सफेद जीरा बहुत फायदेमंद है। इसमें आयरन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। जो दूध की मात्रा को बढ़ाने में उपयोगी होता है।

5.होठों की जलन को दूर करने में उपयोगी safed jeera ke fayde

होठों की जलन और दर्द को दूर करने के लिए सफेद जीने का इस्तेमाल फायदेमंद है। इसे दूर करने के लिए सफेद जीरे को पानी में पीसकर होठों पर दिन में लगभग 3 से चार बार लगाएं।ऐसा करने से बहुत ही फायदा मिलता है।

सफेद जीरा से होने वाले नुकसान side effects

चिकित्सा साहित्य में सफेद जीरा के नुकसानों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। इसलिए इसका उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें

Giloy ke fayde | Giloy Benefits in Hindi गिलोय के लाभ

Panderm Plus Cream Uses in Hindi – पेंडर्म प्लस क्रीम की जानकारी

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.