mango benefits in hindi यह तो आप सभी जानते हैं, कि विश्व भर में आम कितना ही प्रचलित है। गर्मियों का मौसम आते ही आम शुरू हो जाते हैं। इस मौसम का हर व्यक्ति को इंतजार रहता है। क्योंकि यह मौसम आमों की खुशियां लेकर आता है। आम फलों का राजा माना जाता है। इसके साथ ही यह कई गुना के लिए भी लाभकारी है। आम का स्वाद बहुत ही मीठा और स्वादिष्ट होता है।
Table of Contents
आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व
- पोषक तत्व
- ऊर्जा
- कार्बोहाइड्रेट
- फाइबर
- प्रोटीन
- वसा
- विटामिन A
- पोटेशियम
- विटामिन-सी
- फॉस्फोरस
- कैल्शियम
- मैग्नीशियम
- आयरन
- कॉपर
- जिंक
- मैंगनीज
आम खाने के फायदे mango benefits in hindi
यह गुण और स्वाद दोनों से भरपूर होता है आम से होने वाले फायदे इस प्रकार है-
1. कैंसर से बचाव करने में उपयोगी
आजकल लोगों की खराब जीवन शैली के कारण हर रोज कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए हमें अपने खाने पीने पर ध्यान देना जरूरी है।ऐसे में आम बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।आम के फल के गूदे में कैरोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, टरपेनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। जिसके कारण यह कैंसर के खतरे को कम करने में उपयोगी है।
2. हृदय के लिए उपयोगी mango benefits in hindi
हृदय स्वास्थ्य के लिए आम बहुत ही फायदेमंद है। आम का सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद बस पोषक तत्व दिल के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखते हैं। इसलिए आम के मौसम में आम का सेवन अवश्य करें।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि ऐसा न होने पर बदलते मौसम के कारण शरीर आसानी से संक्रमण का शिकार हो जाता है। इसीलिए आम को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी एलर्जी की समस्या को कम करने और संक्रमण से लड़ने में सहायक है।
4. कोलेस्ट्रॉल को कम करे mango benefits in hindi
कोलेस्ट्रोल से बचने के लिए आम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है। आम में न्यूट्रास्यूटिकल उचित मात्रा में मौजूद होता है। जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में उपयोगी है।
5.पाचन के लिए उपयोगी mango benefits in hindi
आजकल व्यक्ति की बदलती जीवनशैली के कारण पाचन संबंधी समस्या अधिक होती है। जिससे राहत पाने के लिए आम का सेवन बहुत ही उपयोगी है। आम में पेट को साफ करने का गुण होता है। जिसके कारण कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। जब व्यक्ति को कब्ज की समस्या नहीं होगी तो पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।
आम से होने वाले नुकसान mango side effects
अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं-
- अधिक मात्रा में कच्चे आम खाने से गैस या पेट में दर्द हो सकता है।
- आम अधिक मात्रा में खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
- आम के अत्यधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती महिलाएं आम का सेवन चिकित्सक से पूछ कर ही करें।
- अत्यधिक आम खाने से डायबिटीज और वजन की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें
Giloy ke fayde | Giloy Benefits in Hindi गिलोय के लाभ
Panderm Plus Cream Uses in Hindi – पेंडर्म प्लस क्रीम की जानकारी