Santre ke fayde: इस पोस्ट में हम आपको संतरे से होने वाले फायदे के बारे में आपको जानकारी देने वाले है ,तो चलिए जानते है संतरे से होने वाले फायदे
संतरा एक ऐसा फल जो साल भर मिलता है। यह एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और यह इम्यूनिटी बढ़ाता है। संतरे खाने से खुन साफ होता है।
खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है। संतरे में उच्च फाइबर और विटामिन C पाया जाता है, इसको खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है।
यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है, जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है।
Table of Contents
स्किन के लिए संतरे के फायदे/Benefits of Oranges for Skin in Hindi |Santre ke fayde
संतरे के छिलके का पाउडर त्वचा पर मौजूद सारी गंदगी को साफ कर देता है। इस पाउडर में थोड़ी सी मात्रा गुलाब जल की मिलाकर लगाने से कील-मुंहासों की समस्या में फायदा होता है।
संतरे के छिलके में रंगत साफ करने की जबरदस्त खूबी होती है,जिसके चलते किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे को दूर करने में ये बहुत ही कारगर होता है।
तो चलिए जानते हैं संतरे के छिलके को स्किन में लगाने से क्या फायदे होते हैं÷
संतरे के छिलके के फायदे /Benefits of Orange Peel in Hindi
संतरे के छिलके में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है,और त्वचा को साफ करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिससे पिंपल कम होते हैं।
आइए जानते हैं कैसे आप संतरे के छिलकों के फेसमास्क से अपनी स्किन को निखार सकते हैं÷
- संतरे के छिलकों को धोकर धूप में सूखा लें,पूरी तरह मॉइश्चर खत्म हो जाने के बाद इसे ब्लेंडर में अच्छी तरह पीस लें।फिर किसी एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर ले।
- सनटैन सन्तरे का रस और छिलका दोनों काफी उपयोगी माने जाते हैं। सन्तरे के छिलके , एक चमच्च दूध और एक चम्मच भुनी मसूर दाल का पाउडर मिलाएं इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें ताकि एक क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाए। इसे अपने चेहरे पर और शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां की त्वचा अक्सर धूप के सम्पर्क में आती है।हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट को लगाने से स्किन कॉम्प्लेक्शन या त्वचा की रंगत में निखार आता है।
- डल स्किन धूप, पॉल्यूशन और बढ़ती उम्र कई सारी वजहों से स्किन अपनी चमक खोने लगती है तो इसे बरकरार रखने के लिए संतरा खाने के साथ-साथ इसे लगाएं भी जा सकता है। इसके लिए 1 बड़े चम्मच संतरे के छिलके को 2 बड़े चम्मच शहद में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं, चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।ग्लोइंग और हाइड्रेटेड स्किन के लिए ये फेस पैक है बेस्ट है। या फिर केला, सेब, पपीता तथा संतरे को मिलाकर इस मिश्रण को आधा घंटा तक चेहरे पर लगा कर रखें फिर चेहरे को सादे पानी से साफ करें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी साथ ही डेड स्किन सेल्स की परत चेहरे से साफ हो जाएगी। इससे त्वचा के काले धब्बे भी दूर होते हैं।
ये भी जाने: Dabur Shrigopal Tail ke fayde डाबर श्रीगोपाल तेल के फायदे और उपयोग
- पिंपल्स टीनएज ही नहीं पिंपल्स की समस्या आपको कभी भी हो सकती है। जो बेशक आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। संतरे से इस समस्या को भी दूर करना पॉसिबल है। इसके लिए 1 छोटे चम्मच संतरे के छिलका के पाउडर में 1 छोटा चम्मच नीम पाउडर और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना ले इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- ऑयली स्किन सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगती बल्कि चेहरे पर होने वाली कई सारी दूसरी समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार होती हैं,इसका एस्ट्रिंजेंट तत्व स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल आसानी स एब्ज़ॉर्ब कर लेता है। इसके लिए 1 बड़े चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को दूध-दही या गुलाबजल में मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगा लें हल्का सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें, हफ्ते में दो बार के इस्तेमाल से ही आपको फर्क नज़र आने लगेगा।
संतरे खाने के फायदे/Benefits of Eat Orange In Hindi | Santre ke fayde
तो आये जानते हैं क्या क्या फायदे होते हैं संतरे खाने से÷
(1) बाबासिर के लिए (Santre ke fayde)÷
पाइल्स के रोगीयों को रोजाना संतरे का सेवन करना चाहिए क्यूंकि ऑरेंज में bleeding को रोकने की क्षमता होती है। यह खून को बहने से रोकता है और खून का थक्का जल्दी बना देता है। जिससे रोगी को लाभ मिलता है। इसका सेवन कच्चा करे इससे अधिक लाभ प्राप्त होगा।
(2) सुखी खाँसी (Santre ke fayde) ÷
अगर किसी रोगी को dry cough हो तो उसे संतरे का सेवन करना चाहिए क्यूंकि ऑरेंज शरीर के अंदर जमे सारे कफ़ को खाँसी के साथ बाहर निकलता है।
(3) गाठिया में फायदेमंद (Santre ke fayde) ÷
संतरा शरीर से यूरिक एसिड को कम कर गठिया के मरीजों को आराम दिला सकता है।यह गठिया में शरीर की सूजन को कम करने में भी मददगार माना जाता है।
(4) पेट की समस्याएं (Santre ke fayde) ÷
संतरे के रस को गर्म करके उसमें काली मिर्च और सूंड का रस मिला लें. पेट में गैस, अपच, कब्ज, बदहजमी, सूजन, इंफेक्शन और बदहजमी को दूर करने के लिए इस मिश्रण का सेवन का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है।
(5) TIREDNEES (Santre ke fayde) ÷
अगर आप सारा दिन काम कर के थक जाते हो तो रोजाना ऑरेंज के जूस का सेवन करे जिससे यह आपकी थकान को दूर करेगा।
(6) ब्लड प्रेशर (Santre ke fayde) ÷
ऑरेंज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है, संतरे के रोजाना सेवन से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। संतरे के रोजाना सेवन से आपको बीपी की समस्या होने की आशंका काफी कम हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को संतरे का सेवन करने की सलाह देते हैं।बीपी की समस्या होने की आशंका काफी कम हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को संतरे का सेवन करने की सलाह देते हैं।
(6) किडनी की पथरी में फायदेमंद (Santre ke fayde) ÷
किडनी स्टोन की समस्या होने पर रोजाना संतरे और इसके जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। संतरे का रस किडनी की पथरी को बाहर निकालने में मददगार माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट कर किडनी स्टोन की समस्या से राहत दिलाने का एक कारगर घरेलू नुस्खा साबित हो सकता हैं।
ये भी पढ़े:: Mansure Capsule Reviews in Hindi वीर्य में शुक्राणुओं की कमी को दूर करने के लिए
संतरे खाने के नुकसान/Side Effects of Oranges Benefits in Hindi
संतरा खाने के नुकसान भी होते हैं। संतरा एक ऐसा फल है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। संतरे के सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
संतरा खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा संतरा खाने से शरीर-को नुकसान भी पहुंचता है।
हमेशा दिन में खाना चाहिए। रात में संतरा खाने के नुकसान होता है। संतरे की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण यह फायदा करने की बजाए नुकसान पहुंचाता है।
संतरे में विटामिन सी के अलावा विटामिन A, B, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
ये भी पढ़े:: Patanjali Musli Pak Review पुरुषों की सभी समस्याएं दूर करने के लिए
संतरा खाने से होते हैं ये नुकसान /Eating Oranges Causes These Disadvantages in Hindi
- छोटे बच्चों को ज्यादा संतरा खिलाने से उनको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
- प्रेग्नेंसी और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं को भी कम मात्रा में ही संतरा खाना चाहिए।
- हार्ट के मरीजों को संतरे का सेवन कम करना चाहिए।
- जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है उन्हें संतरा खाने से परहेज करना चाहिए,संतरे में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।
- वजन भी बढ़ा सकता है संतरा।
- हड्डियों को पहुंचा सकता है नुकसान ।
Other Benefits of Orange in Hindi /संतरे के अन्य फायदे
चलिए जानते हैं संतरे खाने से हमारे स्वस्थ्य के लिए क्या लाभ होते हैं÷
- कोलन केंसर में सहायक होता है।
- कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
- आपकी हड्डियों और दातों को मजबूत रखता है।
- पितवर्धि के रूप में कार्य करता है।
- गर्भवती महिलाओं और स्तन पान करवाने वाली महिलओ के लिए अच्छा होता है।
- वजन को कम करने में सहायक होता है।
- डायबिटीज में फायेदेमंद होता है।
- Pcos ka इलाज करने में मददगार होता है।
- एनीमिया में ।
- स्वस्थ बालों के लिए।
- स्वस्थ आँखों के लिए।
- मुहाँसे को दूर करे।
- हृदय स्वस्थ के लिए।
संतरा एक सेहतमंद फल है और इसका सेवन करने से कई बीमारी से बचा जा सकता है। इसलिए इस फल को आप अपनी डाइट में जरूर जोड़ लें। आप इस फल का सेवन जूस के तौर पर भी कर सकते हैं या फिर इसे डाइरैक्ट भी यूज कर सकते हैं।
अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर करना ना भूले और कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें।