Dahi khane ke fayde: आइए जानें खाली पेट दही का सेवन किस तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। दही स्वाद में तो लाजवाब होता ही है और कई तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी है।
दही का सेवन किसी भी रूप में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और इससे कई बीमारियों से राहत पाने में भी मदद मिलती है।
शरीर में पाचन को दुरुस्त करने के साथ आपकी इम्युनिटी को भी स्ट्रांग करने के लिए दही एक मुख्य खाद्य सामग्री है। लैक्टोबैसिलस डेलब्रुइकी नामक जीवाणु कल्चर द्वारा दूध के साथ प्रक्रिया करके दही तैयार किया जाता है।
बैक्टीरिया से लैक्टिक एसिड उत्पन्न होता है, जो दूध को गाढ़ा बना देता है और सही का निर्माण होता है।
Table of Contents
वैसे तो दही का सेवन किसी भी समय के लिए काफी लाभदायक (dahi khane ke fayde) है। लेकिन जब आप खाली पेट यानी कि सुबह के समय दही का सेवन करती हैं तो ये कई तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
आइए फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा जानें खाली पेट दही खाने के कुछ फायदों के बारे में।
दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया पेट के लिए फायदेमंद (dahi khane ke fayde) होते हैं। इससे पाचनक्रिया मजबूत बनती है और ये बैक्टीरिया हमारी आंतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
इसके अलावा दही खाने के शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसके अलावा गुड बैक्टीरिया आपको आंतों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा सकते हैं।
सुबह नाश्ते में दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है. इससे पेट की जलन और अम्लता कम होती हैं। आयुर्वेद में दही चीनी को पेट के लिए फायदेमंद (dahi khane ke fayde) माना जाता है।
जिससे पित्त दोष कम होता है।सुबह खाली पेट दही खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं।खाने के बाद दही-चीनी मिलाकर सेवन करने की आयुर्वेद में दी जाती है।
दही चीनी खाने से सिस्टिटिस और यूटीआई जैसी परेशानी नहीं होती. साथ ही दही मूत्राशय को ठंडा रखता हैं। जिससे टॉयलेट में जलन की समस्या भी नहीं होती। जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें खाने में दही जरूर खानी चाहिए।
दही विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड जैसे विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को फिट रखने का काम करते हैं।
सुबह दही चीनी खाने से हमारे शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है।इसीलिए घर से बाहर निकलने पर दही-चीनी खिलाई जाती है ताकि आप ग्लूकोज से दिन भर एक्टिव रहें।
दही चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है। इसलिए अगर आप सुबह मीठा दही खाकर निकलेंगे, तो दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।
क्या आपको पता है दही दूध से जल्दी पचता है। दही में मौजूद प्रोटीन आसानी से पच जाते हैं। अगर आप नाश्ते में दही या दही से बना कोई प्रोडक्ट खाते हैं तो ये दूध के मुकाबले आसानी से पच जाता है।
साथ ही दही आपके पेट को भी हल्का रखता है।जिनको पाचन की दिक्कत होती है ऐसे लोगों के लिए सुबह दही या छाछ पीना फायदेमंद (dahi khane ke fayde) माना जाता हैं।
दही खाने से हमारी त्वचा मोइस्चराइज होती है। इससे त्वचा काफी मुलायम हो जाती है। इसके अलावा त्वचा नम, चमकदार और सुंदर भी होती है। इसके सेवन से त्वचा की गंदगी दूर हो जाती है।
अक्सर मोटापे के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। दही खाने से पेट कई देर तक भरा हुआ महसूस करता है। जिससे लंबे समय तक भूख का अनुभव नहीं होता ।
दही में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम वजन को नियंत्रित करने में सहायक (dahi khane ke fayde) है। दही में कैलोरी भी कम मात्रा में पाई जाती है। दही शरीर के एक्स्ट्रा फैट को भी कम करने में मददगार है।
दही में मौजूद बैक्टीरिया हमारे इम्यूनिटी के लिए बेहद लाभकारी है। ये बैक्टीरिया हमारे शरीर को छोटे छोटे किटाणुओ से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
दही के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे हम कई बीमारियो से बच सकते हैं। इसके अलावा दही से शरीर फुर्तीला बना रहता है।
बढ़ती उम्र के साथ दिल संबंधी बीमारी होने का भय बना रहता है। जिससे बचने के लिए दही का सेवन बेहद लाभकारी है। दही खाने से ह्रदय स्वास्थ्य लाभ (dahi khane ke fayde) होता है। इससे कैलोस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता हैं। इसके अलावा दही से दिल की देखभाल भी होती है।
दही में लैटिक एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो ब्लीचिंग का काम करता हैं। माना जाता है कि डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए ब्लीचिंग गुण वाले तत्वों का उपयोग किया जाता है। इसलिए दही के प्रयोग से डार्क सर्कल्स दूर किए जा सकते हैं।
इसके अलावा दही में आयरन, फास्फोरस, पोटैसियम, विटामिन सी, विटामिन बी, कार्बोहाइड्रेट्स, आदि पाए जाते हैं।
1) कुछ लोगो को दूध से एलर्जी होती है। ऐसे में उन्हें दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको सूजन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
2) बाजारों में कई प्रकार की दही पाई जाती है। जिनमें से कुछ दही में अधिक चीनी पाई जाती है, खासतौर पर जिन दही पर कम फैट का लेबल लगा होता है।
अतिरिक्त चीनी का सेवन करने से कई बीमारी हों सकती है। जैसे डायबिटीज़ और मोटापा आदि। इसलिए दही खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
3) रोजाना दही खाने से वजन बढ़ाने की संभावना भी रहती है। इसलिए वजन कम कर रहे व्यक्ति सीमित मात्रा में ही दही का सेवन करे। या फिर low फैट वाले दूध से बने दही का सेवन करे।
उम्मीद है आप दही खाने के फायदे और नुकसान अच्छे से समझ चुके होंगे। दही का सेवन करते समय ध्यान देना चाहिए कि, दही खाली पेट और सर्दियों में ना खाए।
धूप से तुरंत आकार भी दही ना खाए। इसके अलावा विशेष ध्यान रखें कि बवासीर के मरीज को दही ना दे। दही निश्चित और सीमित मात्रा में ही खाए। अन्यथा इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर करना ना भूले और कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें।
ये भी पढ़े::
Giloy ke fayde | Giloy Benefits in Hindi गिलोय के लाभ
जानिए तिल में छुपे जादुई राज़ Sesame Seeds Benefits in Hindi
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.