Black Seeds Benefits in Hindi – कलौंजी को प्राचीन काल से ही भोजन का टेस्ट बढ़ाने तथा खाने को महक देने के लिए प्रयोग किया जाता है।
परंतु क्या आप जानते हैं कि भोजन को टेस्ट देने, स्वादिष्ट बनाने और भोजन को महक देने से हटकर भी यह काले बीज बहुत से सुवास्थ्य सम्बन्धी लाभ अपने अंदर समेटे हुए हैं।
इसकी वजह इन काले बीजों में पाये जाने वाले विटामिन्स, प्रोटीन, अमीनो एसिड, फैटी एसिड,आईरन,पोटेशियम व कैल्शियम आदि तत्व हैं।
आइये हम आपको इन काले बीजों से संबंधित कुछ कमाल की जानकारियां और इसके कुछ जादुई लाभ आपको बताते हैं।
Table of Contents
कलौंजी एक प्रकार का घास का बीज है इसका पौधा सौंफ के जैसा होता है।
यह 40 सेंटीमीटर ऊंचा होता है इसका फूल हल्का पीला और इसके बीजों का रंग काला होता है।
इसके बीजों की शकल प्याज के बीजों से मिलती है यही वजह है कि कुछ लोग हैं प्याज़ का बीच ही समझते हैं।
कलौंजी में पाया जाने वाला एक तत्व Thymoquinone जिस पर वैज्ञानिक शताब्दियों से रिसर्च कर रहे हैं।
यह शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर से बचाव और वरम को खींचने की क्षमता रखता है।
ये भी पढ़े:: Patanjali Musli Pak Review पुरुषों की सभी समस्याएं दूर करने के लिए
इसके अतिरिक्त इसमें एंटीबैक्टीरियल और रसोली से बचाव की क्षमता भी पाई जाती है।
कलौंजी का एशिया में लगभग दो हजार साल से ज्यादा समय से सेवन किया जा रहा है परंतु खाड़ी देशों में लोग इसे दवा के रूप में इससे भी पहले से प्रयोग करते हैं।
वहां के लोग बहुत सी बीमारियों जैसे पीलिया, त्वचा के समस्याएं, पाचन तंत्र की समस्याएं, दमा, हड्डियों की कमजोरी और बुखार आदि के इलाज के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
सबसे पहले रोम के लोग इनका सेवन करते थे प्राचीन यूनानी और खाड़ी देशों के चिकित्सकों ने कलौंजी को रोम से ही प्राप्त किया।
और फिर पूरी दुनिया में इसकी खेती होने लगी और इसका सेवन किया जाने लगा।
प्राचीन चिकित्सा की पुस्तकों से पता चलता है के प्राचीन यूनानी चिकित्सक कलौंजी के बीज को मैदे और पेट की बीमारियों, हाथों का दर्द, याददाश्त की कमी, मस्तिष्क की कमजोरी के लिए प्राचीन काल से आज तक इसका सेवन करते आ रहे हैं।
खाड़ी देशों में कलौंजी को dejestive system अर्थात पाचन तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
जिन लोगों को खाने के बाद पेट में भारीपन गैस की शिकायत होती है वह आज भी कलौंजी का प्रयोग करते हैं।
आज हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि रोजाना कलोंजी को खाना आपको किन किन बीमारियों से बचाने में मदद दे सकता है।
बदहजमी पाचन तंत्र संबंधी बीमारियों में सबसे ज्यादा पाए जाने वाली बीमारियों में से एक है और दुनिया भर में हर उम्र के लोग इसका शिकार होते हैं।
इसको दूर करने के लिए कलौंजी के तेल की कुछ बूंदों को बगैर दूध की चाय में मिक्स करके पी लें इससे तुरंत आराम मिलेगा।
कलौंजी पाचन पाचन तंत्र के लिए अति उत्तम है तथा गैस की समस्या में इससे बहुत लाभ होता है।
वह लोग जिनको खाने के बाद पेट में भारीपन गैस व अफ़ारे की शिकायत महसूस होती है कलौंजी को पीसकर 3 ग्राम खाने के बाद इसका सेवन करें तो इससे ना केवल मनुष्य का पाचन तंत्र सही होगा बल्कि उनका मैदा भी सही हो जाएगा।
एक चम्मच कलौंजी और उसमें आधा हिस्सा काला नमक मिलाकर खाने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है।
इसके अतिरिक्त कलौंजी को सिरके के साथ मिलाकर खाने से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं।
जाने: Chandraprabha Vati Uses, Benefits in Hindi चंद्रप्रभा वटी की जानकारी
सुवस्थ दिल सुवस्थ शरीर की पहचान है और हदृय को स्वस्थ रखने में कलौंजी बहुत कारगर साबित होती है।
अगर हृदय को स्वस्थ रखना है तो एक कप बकरी के दूध में कलौंजी मिलाकर दिन में दो बार पी लीजिये 10 दिनों तक यह काम करें 10 दिन पूरे हो जाने पर कलौंजी और बकरी के दूध को दिन में सिर्फ एक बार ही पियें ऐसा करने से आपका हृदय स्वस्थ हो जाएगा।
और अगर आप हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं तो आधा चाय का चम्मच कलौंजी का तेल गर्म पानी में मिलाकर पीना अपनी आदत बना लें इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
परंतु दिल की बीमारी में कलौंजी का सेवन करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि जब तक कलौंजी का सेवन करें तो इस दौरान तली हुई और कोलेस्ट्रोल वाली चीजों से पूरा परहेज करें।
आज कल युवाओं में भूलने की बीमारी बढ़ती जा रही है और इस समस्या का हल भी कलौंजी में है।
कलौंजी याददाश्त को तेज करने में बहुत मददगार साबित होती है।
कलौंजी के बीज पीसकर उन्हें थोड़े से शहद में मिलाकर उसका सेवन करने से याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती है।
याददाश्त को बढ़ाने के लिए एक गिलास पानी में एक से दो चुटकी कलौंजी और थोड़े से पुदीने के पत्ते मिलाकर उबाल के उसका रोजाना इस्तेमाल करना भी लाभदायक है।
इसके अतिरिक्त कलौंजी को कूटकर शहद में मिलाकर एक चम्मच रोज खाने से याददाश्त बेहतर हो जाती है।
सिर का दर्द आजकल बहुत आम हो चुका है ।
काम काज से भरे जीवन में सिर का दर्द रोज रोज होना आम बात है।
सिर दर्द को दूर करने के लिए रोजाना पेन किलर का प्रयोग स्वास्थ्य को बहुत हानि पहुंचाता है।
सिर दर्द से बचने के लिए रोज़ाना कोई दवाई निगलने से बेहतर है अपने सिर पर कलौंजी के तेल से मालिश करके आराम करें सिरदर्द जल्द ही गायब हो जाएगा।
इसके लिए कलौंजी के तेल को हल्का गुनगुना कर ले और उंगलियों से सिर में मालिश करें थोड़ी देर में ही सिर दर्द से राहत मिल जाएगी।
रोज रात को 10 बूंद कलौंजी का तेल दूध में मिलाकर पीना सर दर्द से राहत देता है तथा थकान को दूर करता है
सुंदर और स्वस्थ दांत आपके स्वास्थ्य की पहचान ही नहीं बल्कि यह बोलते समय आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।
अगर आपके मसूड़े सूज रहे हैं या उनमें खून निकल रहा है या दांत कमजोर हो गए हैं तो आपको फौरन डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए।
परंतु फौरी तौर पर इलाज के लिए दही में थोड़ी सी कलौंजी का तेल मिलाकर दिन में दो बार मलना मसूड़ों को मजबूत बनाता है।
इसके अतिरिक्त अगर दांतों में ठंडा पानी लगने की शिकायत हो तो कलौंजी को सिरके में उबालकर उस की कुल्ली करने से लाभ मिलता है।
कलौंजी का तेल बालों को गिरने से रोकने में मदद देकर गंजेपन से बचाता है जबकि बालों में तेजी से बढ़ोतरी भी करता है।
यह बालों को वह नमी प्रदान करता है जिसकी उसे आवश्यकता होती है।
बालों की जड़ों को मजबूत करता है तथा बालों को तेजी से बढ़ाता है।
रोजाना कलौंजी के तेल को गर्म करके बालों में हल्के हाथों से मसाज करें तथा एक घंटे तक लगा रहने दें।
एक घण्टे बाद सिर धो लें यह काम हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करें इस से बाल मजबूत होते हैं तथा उन में तेज़ी से बढ़ोतरी होती है।
चेहरे की रंगत में निखार लाने व दानों और मुहाँसो क दूर भगाने तथा त्वचा को साफ करने के लिए महिलाएँ न जाने कितने पैसे खर्च करती हैं।
अगर आप भी त्वचा सम्बंधी महंगे इलाज से तंग आगई हैं तो एक बार कलौंजी को ज़रूर आज़माइये।
इसको बारीक पीसकर और घी में मिलाकर चेहरे पर लेप करने से फायदा होता है।
कील दानों और मुहांसों की शिकायत में कलौंजी बारीक पीसकर सिरके में मिलाकर सोने से पहले चेहरे पर लेप करें और सुबह धो लिया करें कुछ ही दिनों में इससे लाभ होगा।
इस तरह लेप करने से न केवल चेहरे की रंगत साफ होगी अपितु मुहासे भी खत्म होंगे साथ ही त्वचा में निखार भी आ जाएगा।
नींबू के जूस में कलौंजी के तेल को मिक्स करके उसको प्रयोग करने से त्वचा की बहुत सी समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है।
इसके लिए एक कप नींबू के रस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाएं और इस मिक्सचर को दिन में दो बार त्वचा पर लगाएं आप मुहांसों को जादुई रूप से त्वचा से गायब होता हुआ देखेंगे।
शुद्ध कलौंजी का तेल एड़ी को फटने से बचाने में मददगार साबित होता है।
त्वचा पर घाव होने की सूरत में कलौंजी को तवे पर भून कर मेहंदी के घोल में मिलाकर लगाने से ना केवल घाव भर जाते हैं अपितु उसके निशान और धब्बे भी चले जाते हैं।
जब थोड़ी सी सर्दी लगने पर सर्दी के मौसम में जुकाम होने लगता है तो ऐसे में कलौंजी को भून कर बारीक पीस लें
और कपड़े की पोटली बनाकर बार-बार सूंघने से जुकाम दूर हो जाता है।
और अगर छींके आ रही हों तो कलौंजी भूनकर बारीक पीसकर जैतून के तेल में मिलाकर उसके तीन चार बूंदे नाक में टपकाने से छींके दूर हो जाएंगी।
पीलिया एक भयंकर बीमारी है अगर इसका सही समय पर उचित उपचार न हो तो ये जानलेवा हो सकता है।
कलौंजी पीलिया का पूरा इलाज तो नहीं है परंतु इलाज के साथ-साथ अगर कलोंजी का प्रयोग किया जाए तो यह मरीज की सेहत में तेजी से सुधार की प्रक्रिया को पूरा करता है।
थोड़ी सी अजवायन लेकर उसको रात भर पानी में भिगोकर रखें सुबह से छान लें।
और फिर उसमें आधा चाय का चम्मच कलौंजी का तेल शामिल कर दे इनको दिन में एक बार पीना पीलिया से सही होने की रफ्तार बढ़ाने में मदद देता है।
शुगर रोगयों के लिए कलौंजी एक सरल उपचार है।
ये शुगर के रोगियों के लिए बेहतरीन दवा है। रोज़ कैलांजी का सेवन शुगर रोगियों के अति लाभदायक है।
खाने के साथ इसको शामिल कर के खाना काफी फ़ायदा पहुँचा सकता है। Black Seeds Benefits in Hindi
इस के अतिरिक्त एक चाय का चमचा कलौंजी का तेल एक कप काली चाय में मिला कर सुबह सवेरे पी लेने से थोड़े ही दिनों में आप बहुत लाभ पा सकते हैं।
कलौंजी के बीजों को पीस कर उन्हें शहद में मिलाकर रोजाना इसका सेवन करने से दमे की रोग से बचाव होता है।
परंतु इसके लिए इसको कम से कम डेढ़ महीना रोज का सेवन करना होगा।
और इस दौरान ठंडी चीजों खाने और पीने की ठंडी चीजों से परहेज करना होगा।
गुर्दों में पथरी की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही है।
इससे बचने के लिए आधा चाय का चम्मच कलौंजी का तेल दो चाय के चम्मच शहद में मिलाकर गर्म पानी के साथ पीना शुरू कर दें।
इससे गुर्दों का दर्द पथरी और इन्फेक्शन दूर हो जाता है परंतु सही खानपान के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है और कोई भी दवा कारगर साबित नहीं हो रही है तो घबराइए नहीं।
बस गरम पानी, शहद और नींबू के जूस में चुटकी भर कलौंजी को मिक्स करके उसे कुछ टाइम के लिए रोज पीना अपनी आदत बना लें।
यह बहुत ही जल्द कई किलो जिस्मानी वजन घटाने में मददगार साबित होगा।
बुढ़ापे , चोट लगने या अन्य किसी कारण से अगर आपको जोड़ों के दर्द की समस्या हो गई है
तो इसे दूर करने के लिए थोड़ी सी कलौंजी लेकर उसे मस्टर्ड आयल के साथ गर्म करें।
जब उस से धुआं उठे लगे तो उसे नीचे उतार कर ठंडा कर लें।
अब उसमें अपनी उंगली डालकर देखें जब वह ज्यादा गर्म ना हो तो उसे अपने जोड़ों पर मालिश करें जोड़ों का दर्द जल्दी गायब हो जाएगा।
इसके अतिरिक्त कलौंजी के और भी बहुत से लाभ हैं। अन्य कुछ लाभ हम आपको बताते हैं-
कलोंजी को आप अपने भोजन में डाल कर इसका सेवन कर सकते हैं।
आप इसे दही में डाल कर भी खा सकते हैं तथा नीबू के जूस में डाल कर भी पी सकते हैं।
इसी प्रकार सुबह नाश्ते व रात के भोजन में कुछ दाने कलोंजी के डाल कर खाने से भी बहुत लाभ मिलता है।
कलौंजी के बीज बहुत लाभदायक हैं परंतु इसका प्रयोग करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
जैसे कि लंबे समय तक कलौंजी का प्रयोग ना करें।
एक समय में हद से ज्यादा कलौंजी का प्रयोग न किया जाए क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं।
जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं परंतु थोड़ा सा थोड़े समय बाद फिर से कलौंजी का प्रयोग किया जा सकता है।
गर्भवती महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के कलौंजी का प्रयोग ना करें।
सदैव असली कलौंजी का ही प्रयोग करें असली कलौंजी की पहचान यह है कि अगर उसे सफेद कागज में लपेट कर रखा जाए तो उस पर चिकनाई के दाग लग जाते हैं तथा इस के बीज खुश्बुदार होते हैं।
P King Capsule Review : आज की व्यस्त जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकावट से… Read More
लीच ऑयल (जोंक तेल) एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है जिसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को… Read More
Benefits Of Saffron In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है केसर से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kiwi In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कीवी से रिलेटिड… Read More
Benefits Of Kumaryasava In Hindi हैलो दोस्तों तो चलिए आज जानते है कुमार्यासव से रिलेटिड… Read More
Benefits OF Raisins In Hindi दोस्तों तो चलिए आज जानते है किशमिश से रिलेटिड जानकारियां… Read More
This website uses cookies.