Amba haldi ke fayde अंबा हल्दी के फायदे

amba haldi ke fayde हल्दी में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भरपूर होते हैं। जो त्वचा और शरीर की कई परेशानियों को ठीक करने में सहयोगी हैं। हल्दी का उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। हल्दी को खाने में और दूध में डालकर पिया भी जाता है।

लेकिन आम हल्दी के मुकाबले अंबा हल्दी बहुत फायदेमंद होती है। यह कई सारी बीमारियों के इलाज में उपयोग में लाई जाती हैं। खांसी सांस रोग हिचकी रुक रुक कर पेशाब आना जैसी कई बीमारियों में अंबा हल्दी उपयोग में लाई जाती है।

अंबा हल्दी के फायदे amba haldi benefits in hindi

अंबा हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में उपयोग में लाई जाती है। इस से होने वाले फायदे इस प्रकार हैं-

Amba haldi ke fayde

1.सूजन को कम करने में उपयोगी

कभी-कभी चोट लगने से सूजन रह जाती है। जिसका उपचार करने के बाद वह नहीं निकल पाती है अंबा हल्दी इसमें बहुत ही उपयोगी है।सूजन को कम करने के लिए आंबा हल्दी को गर्म करके बांधने से सूजन दूर हो जाती है।

2. पेट दर्द को कम करे amba haldi ke fayde

पेट दर्द की समस्या में अंबा हल्दी बहुत ही फायदेमंद है। अंबा हल्दी और काला नमक को मिलाकर पानी के साथ पीने से काफी फायदा मिलता है।

3. खाज खुजली की समस्या में उपयोगी amba haldi ke fayde

खाज-खुजली की समस्या होने पर अंबा हल्दी बहुत ही फायदेमंद है। आंबा हल्दी को पीसकर शरीर के प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से काफी आराम मिलता है।

4. पीलिया की समस्या को दूर करे

पीलिया एक बहुत ही गंभीर बीमारी है। यदि इस बीमारी का इलाज समय पर ठीक से ना किया जाए तो मरीज की मौत भी हो सकती है। अंबा हल्दी पीलिया में बहुत ही फायदेमंद औषधि है।इसके लिए 7 ग्राम आंबा हल्दी का चूर्ण, पांच ग्राम चंदन का चूर्ण शहद में मिलाकर सुबह और शाम 7 दिन तक सेवन करें ‌ ऐसा लगातार करने से बहुत जल्द आराम मिलता है।

5. टूटी हुई हड्डी में अंदरूनी चोट में उपयोगी amba haldi ke fayde

यदि किसी की हड्डी टूट गई है या फिर अंदरूनी चोट लगी है। तो ऐसे में अंबा हल्दी बहुत ही फायदेमंद साबित होती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण हमारी चोट को बहुत जल्द आराम देते हैं। तो आप 10 ग्राम आंबा हल्की व चौधारा लेकर घी में भून लें। उसमें पांच-पांच ग्राम सज्जी व सेंधा नमक मिलाकर बांध लें। इससे टूटी हड्डी व अंदरूनी चोट में बहुत लाभ मिलेगा।

अंबा हल्दी के नुकसान amba haldi side effects

चिकित्सा साहित्य में अंबा हल्दी के नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें

Giloy ke fayde | Giloy Benefits in Hindi गिलोय के लाभ

Panderm Plus Cream Uses in Hindi – पेंडर्म प्लस क्रीम की जानकारी

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.